{"_id":"5ef4df0ab6bf8f4e706f1bba","slug":"coronavirus-in-faridabad-143-new-cases-three-death-total-tally-reaches-to-2938","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद में कोरोना वायरस के 143 नए मामले आए सामने, तीन लोगों की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 2938 हुई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद में कोरोना वायरस के 143 नए मामले आए सामने, तीन लोगों की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 2938 हुई
Thu, 25 Jun 2020 10:59 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: Mohit Mudgal
Updated Thu, 25 Jun 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
कोरोना संक्रमण के 143 नए मामले और तीन संक्रमितों की मौत की पुष्टि बृहस्पतिवार को हुई। वहीं, बीते 24 घंटे में 210 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। संक्रमितों की संख्या 2938 पर जा पहुंची है। अब तक कुल 1518 संक्रमित कोरोना को मात दे चुके हैं। जबकि 68 लोग की जान जा चुकी हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे में तीन कोरोना संक्रमितों की मौत की पुष्टि बृहस्पतिवार को की है। इसमें सेक्टर-24 निवासी 43 वर्षीय व्यक्ति और सेक्टर-21 सी निवासी 46 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमण से पीड़ित थे। सैनिक कालोनी निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग की भी कोरोना से जान चली गई।
विज्ञापन
कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि केवल कोरोना संक्रमण किसी की मौत का कारण अभी तक नहीं बना है। तीनों ही मृतक संक्रमण के अलावा दूसरी गंभीर बीमारियों से ग्रस्त थे। मरीजों को मौत से बचाने के लिए विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। उनका कहना है कि गंभीर श्रेणी के मरीजों के उपचार में खास सावधानी बरती जा रही है। शरीर की प्रतिरोधक क्षमता के जवाब दे देने पर इलाज कारगर नहीं हो रहा।
विज्ञापन
नए मामले एनआईटी केंद्रित
ओल्ड फरीदाबाद, बल्लभगढ़ और एनआईटी के अलग-अलग क्षेत्रों से संबंधित नए 143 मामले मिले हैं। जिले में 2938 मामलों में से 1352 एक्टिव मामले मिले हैं। अब तक 517 लोगों को अस्पताल में दाखिल किया जा चुका है। होम आइसोलेशन में 835 मरीजों का इलाज जारी है। जिले में 76 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। इनमें से 15 को आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया है।