{"_id":"5f1315960362017b9508fcbf","slug":"coronavirus-in-faridabad-139-new-cases-three-death-total-tally-reaches-to-6462","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद में कोरोना वायरस के 139 नए मामले, तीन लोगों की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 6462 हुई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद में कोरोना वायरस के 139 नए मामले, तीन लोगों की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 6462 हुई
Sat, 18 Jul 2020 09:00 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sat, 18 Jul 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद में कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में कोरोना संक्रमण ग्रस्त 139 नए मरीजों की पहचान की गई है। वहीं तीन संक्रमितों की मौत की पुष्टि भी स्वास्थ्य विभाग ने की है। शनिवार को 80 लोग स्वस्थ हुए। कुल संक्रमितों की संख्या 6462 जबकि मरने वालों की संख्या 112 हो गई है।
विज्ञापन
शनिवार को जवाहर कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति, डबुआ कॉलोनी निवासी 63 वर्षीय बुजुर्ग महिला व पर्वतीया कॉलोनी निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत दर्ज की गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार तीनों को कोरोना संक्रमण के साथ दूसरी गंभीर बीमारियां भी थीं। अभी तक जिले में 112 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
शनिवार को जवाहर कॉलोनी, एसी नगर, संजय कॉलोनी, डबुआ कॉलोनी, सेक्टर-3, महावीर कॉलोनी, गांव पन्हेडा खुर्द, पल्ला व भारत कॉलोनी के अलावा जिले के अन्य हिस्सों में नए 139 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई। जिले में 1236 एक्टिव केस मौजूदा समय में उपचाराधीन हैं। इनमें से 578 अस्पतालों में भर्ती हैं और 714 को होम आइसोलेशन में रखा गया है। 74 मरीजों की हालत गंभीर है जबकि 22 वेंटिलेटर पर हैं।
विज्ञापन
डॉ. रामभगत ने बताया कि अभी तक 41,723 सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। पिछले 24 घंटे में 1569 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से अभी 285 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।