फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   coronavirus in faridabad 130 new cases three death total tally crosses four thousand mark

फरीदाबाद में कोरोना वायरस के 130 नए मामले, तीन की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 4 हजार के पार  

Thu, 02 Jul 2020 10:35 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: Mohit Mudgal Updated Thu, 02 Jul 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in faridabad 130 new cases three death total tally crosses four thousand mark
फरीदाबाद में कोरोना वायरस - फोटो : PTI
कोरोना संक्रमण के कुल मामलों का आंकड़ा अब चार हजार के पार पहुंच चुका है। गुरुवार को संक्रमण के कुल 130 मामले मिले। इससे संक्रमितों का आंकड़ा 4026 पर जा पहुंचा है। संक्रमण के कारण मरने वाले तीन मामलों की पुष्टि भी गुरुवार को हुई है। अब तक 83 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन


गुरुवार को 200 मरीज कोरोना को मात देने में सफल हुए।  स्वास्थ्य विभाग ने मुजेसर, सेक्टर-18 व सेक्टर-23 निवासियों की मौत की पुष्टि की है। गुरुवार को मुजेसर निवासी 61 वर्षीय बुजुर्ग की मौत की पुष्टि की। सेक्टर-18 व 23 से 70 वर्षीय दो बुजुर्गों ने संक्रमण के कारण जान गंवा दी। तीनों ही मृतक अन्य बीमारियों से ग्रस्त थे। कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि बृहस्पतिवार को 130 नए मामलों की पुष्टि की। सभी मामले एनआइटी, ओल्ड फरीदाबाद और बल्लभगढ़ क्षेत्र से संबंधित रहे। अब तक मिले ज्यादातर मामले इन तीन क्षेत्रों से ही संबंधित रहे।
विज्ञापन


संक्रमण ग्रस्त 1162 मामले ही उपचाराधीन हैं। अस्पताल में उपचाराधीन 98 मरीजों को भी जल्द डिस्चार्ज मिल सकता है। अस्पताल में भर्ती 67 मरीजों की हालत नाजुक है। इनमें से 10 मरीजों को आइसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया है। अब तक 24110 लिए जा चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed