फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   coronavirus in delhi no new case in last 40 hours arvind kejriwal

पिछले 40 घंटो में दिल्ली में कोरोना का कोई नया मरीज नहीं, अभी लड़ाई जारी: केजरीवाल

Tue, 24 Mar 2020 05:53 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Tue, 24 Mar 2020 05:53 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in delhi no new case in last 40 hours arvind kejriwal
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। केजरीवाल ने कहा कि मंगलवार को दिल्ली में ढील के साथ कर्फ्यू लगाया गया। कर्फ्यू का पालन न करने वालों पर सख्ती बरते की बात भी कही, जिसका नतीजा भी दिखने लगा है।
विज्ञापन


विज्ञापन


  केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली में पिछले 40 घंटों में कोरोना वायरस का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। तीस मरीजों में से कई मरीज घर वापस चले गए हैं। अभी दिल्ली में केवल 23 मरीज हैं।



उन्होंने कहा कि यह एक अच्छी खबर है, लेकिन हमें खुश नहीं होना चाहिए, क्योंकि लड़ाई अभी जारी है। कभी भी संख्या बढ़ सकती है। हमें सतर्क रहना होगा। दिल्ली सरकार ने डॉक्टर सरीन की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम का गठन  किया है। टीम 24 घंटे में कोरोना की स्टेज तीन में जाने की जरूरतों और तैयारियों पर रिपोर्ट देगी।

दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कहा कि निर्माण मजदूरों को राहत के तौर पर सरकार तत्काल पांच हजार रुपये देगी। इसी के साथ नाइट शेल्टर की संख्या भी बढ़ेगी। यहां दोपहर और शाम को भी खाना दिया जाएगा।

बता दें कि सोमवार को कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए महाराष्ट्र व पंजाब के बाद दिल्ली में भी शाम से कर्फ्यू लगा दिया गया। जनता कर्फ्यू व लॉकडाउन के दौरान काफी मात्रा में लोग घरों से बाहर निकले थे। इस कारण दिल्ली में कर्फ्यू लगाया गया है। जरूरी कार्य में लगे और बॉर्डर के आर-पार जाने वाले लोगों के लिए पास की सुविधा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed