{"_id":"5f2020dba9864577e44ccb9c","slug":"coronavirus-in-delhi-national-capitals-reported-1056-new-cases-and-less-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"CoronaVirus in Delhi: दिल्ली में फिर बढ़ी मरीजों की संख्या, आज सामने आए 1,056 नए संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CoronaVirus in Delhi: दिल्ली में फिर बढ़ी मरीजों की संख्या, आज सामने आए 1,056 नए संक्रमित
Tue, 28 Jul 2020 06:28 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 28 Jul 2020 06:28 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली में कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
दिल्ली में कोरोना वायरस में गिरावट के बाद मंगलवार को एक बार फिर मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। मंगलवार को दिल्ली में कोरोना के 1,056 नए मामले सामने आए। इससे पहले सोमवार को राजधानी में महज 613 नए मामले सामने आए थे।
विज्ञापन
यह पिछले 65 दिनों के बीच की सबसे बड़ी गिरवाट थी। इसके बाद एक बार फिर आज बड़ी संख्या में नए मरीज सामने आए। दिल्ली में आज कुल 1,135 मरीज ठीक होकर घर गए।
विज्ञापन
इसी के साथ राजधानी में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,32,275 हो गई है, जिसमें 1,17,507 ऐसे मरीज भी शामिल हैं जो ठीक हो चुके हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 28 लोगों की मौत हुई है। दिल्ली में अब तक कुल 3881 मरीजों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है।1,056 #COVID19 cases, 1,135 recovered/discharged, and 28 deaths reported in Delhi today. Total number of cases in the national capital is now at 1,32,275, including 1,17,507 recovered/discharged, 10,887 active cases, & 3,881 deaths: Health Department pic.twitter.com/ZDQdDnVDvK
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 28, 2020
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक फिलहाल दिल्ली में 10,887 एक्टिव मामले हैं। बता दें कि अब तक दिल्ली में 9,76,827 टेस्ट हो चुके हैं। इनमें से 4,843 आरटीपीसीआर और 13,701 रैपिड एंटीजेन टेस्ट पिछले 24 घंटों में किए गए।