फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Coronavirus in Delhi More than 500 infected were found for second consecutive day six patients died

दिल्ली में कोरोना: लगातार दूसरे दिन 500 से ज्यादा संक्रमित मिले, छह मरीजों की हुई मौत

Thu, 24 Feb 2022 09:11 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 24 Feb 2022 09:11 PM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि संक्रमण के मामले बढ़ने के बावजूद कंटेनमेंट जोन की संख्या में कमी आई है। अब दिल्ली के 6880 इलाके कंटेनमेंट जोन में हैं। 

विज्ञापन
Coronavirus in Delhi More than 500 infected were found for second consecutive day six patients died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लगातार दूसरे दिन दिल्ली में 500 से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं एक सप्ताह बाद कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले एक दिन में 556 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान छह मरीजों की मौत हुई है। पिछले एक दिन में 50591 नमूनों की जांच में संक्रमण दर 1.10 फीसदी दर्ज की गई है।

विज्ञापन


इतना ही नहीं पिछले एक दिन में 618 मरीजों को छुट्टी भी दी गई है। इसी के साथ ही दिल्ली में कुल संक्रमित रोगियों की संख्या बढ़कर 18,58,154 हुई है जिनमें 18,29,763 मरीज ठीक हुए लेकिन 26115 लोगों की अब तक मौत हुई है।
विज्ञापन


अभी भी कोरोना के 2276 मरीज उपचाराधीन हैं जिनमें 1559 मरीज अपने घरों में आइसोलेशन में है। अस्पतालों में भर्ती 226 मरीजों में से 69 की हालत नाजुक बनी हुई है। इनमें से 16 मरीजों को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। वहीं 72 मरीजों का इलाज आईसीयू में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed