दिल्ली में कोरोना वायरस के 703 नए मामले, 28 की मौत, 850 मरीज स्वस्थ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में मंगलवार को कोरोना के 703 नए मामलों की पुष्टि हुई है। जबकि 28 मरीजों की मौत हो गई। 850 मरीजों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। बीते करीब 1 माह से संक्रमितों के मुकाबले स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या अधिक है। इससे सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 6122 रह गई है।
Delhi reports 703 new #COVID19 cases, 850 recoveries and 28 deaths in the last 24 hours, as per Delhi Health Department
विज्ञापन
Total cases: 6,24,118
Total recoveries: 6,07,494
Death toll: 10,502
Active cases: 6,122 pic.twitter.com/dmb3tJIEiX — ANI (@ANI) December 29, 2020
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक संक्रमितों का कुल आंकड़ा 6,24, 118 हो गया है। इनमें से 6,07, 494 मरीज ठीक हो चुके हैं। दिल्ली में संक्रमण से अब तक कुल 10502 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना से मृत्युदर 1.68 फीसदी हैं। अस्पतालों में अभी 2360 मरीज भर्ती हैं। वहीं, कोविड केयर सेंटर में 65 और कोविड मेडिकल सेंटर में 18 मरीजों का इलाज चल रहा है। होम आइसोलेशन में 2976 लोग उपचाराधीन हैं। विभाग के मुताबिक, 24 घंटे में कुल 84889 जांच की गई। दिल्ली में मंगलवार को संक्रमण दर 0.83 फीसदी रही। दिल्ली में अभी तक 84,93,400 लोगों की जांच हो चुकी है। कंटेनमेंट जोन की संख्या घटकर 4931 रह गई है।