{"_id":"5eba782979714932350f1f40","slug":"coronavirus-in-delhi-latest-updates-406-new-cases-total-number-of-infected-7639","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Delhi : 406 नए मामले आए सामने, 13 लोगों की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 7639 हुई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in Delhi : 406 नए मामले आए सामने, 13 लोगों की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 7639 हुई
Tue, 12 May 2020 03:49 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Tue, 12 May 2020 03:49 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली में कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में दिल्ली कोरोना वायरस के 406 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 13 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7639 हो गई है। कोरोना वायरस से राजधानी में अबतक 86 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
13 deaths and 406 new positive cases were reported in Delhi in 24 hours till midnight yesterday, taking the total number of cases to 7639 and deaths to 86: Delhi Health Department pic.twitter.com/wmPcyofwAK
— ANI (@ANI) May 12, 2020
विज्ञापन
अबतक दिल्ली में 2512 कोरोना मरीज रिकवर हो चुके हैं। जबकि 5041 एक्टिव मामले हैं।
केजरीवाल ने दिल्लीवालों से चौथे लॉकडाउन के लिए मांगी राय
अरविंद केजरीवाल ने बताया कि अब राज्य में चौथा लॉकडाउन हो या नहीं इस पर दिल्ली सरकार रायशुमारी कराएगी। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 17 मई के बाद क्या दिल्ली में लॉकडाउन में ढील देनी चाहिए? कितनी ढील देनी चाहिए? क्या बसें चलाई जानी चाहिए, क्या मेट्रो चलाई जानी चाहिए? अगर इन सब पर दिल्लीवालों को राय देनी हो तो कृपया अपने सुझाव व्हाट्सएप नंबर 8800007722 पर मुझे बताएं।
विज्ञापन
केजरीवाल ने आगे बताया कि कल शाम 5 बजे तक व्हाट्सएप करें, या फिर टोल फ्री नंबर 1031 पर फोन करके अपना सुझाव रिकॉर्ड करा दें। इसके साथ ही केजरीवाल ने एक ईमेल आईडी भी दी जिस पर दिल्लीवाले अपना सुझाव दे सकते हैं। ईमेल आईडी delhicm.suggestions@gmail.com है।