फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   coronavirus in delhi latest updates 3390 new cases 64 death total tally reaches to 73780

दिल्ली में कोरोना वायरस के 3390 नए मामले आए सामने, 64 लोगों की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 73780 हुई 

Thu, 25 Jun 2020 09:49 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Thu, 25 Jun 2020 09:49 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in delhi latest updates 3390 new cases 64 death total tally reaches to 73780
दिल्ली में कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

दिल्ली में गुरुवार को कोरोना वायरस के 3390 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 64 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 73780 हो गई है। गुरुवार को दिल्ली में 3328 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। राजधानी में अबतक 44765 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से दिल्ली में अबतक 2429 लोगों की मौत हो चुकी है। राजधानी में अभी 26586 सक्रिय मामले हैं।  

विज्ञापन

 

एसडीएमए की बैठक में होम आइसोलेशन की एसओपी में बदलाव को मंजूरी
दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने गुरुवार को एसडीएमए की बैठक में कहा कि कोरोना वायरस पॉजिटिव उन सभी मरीजों को कोविड केयर सेंटर में जाना आवश्यक होगा जिनके पास घर में एक दूसरे से शारीरिक रूप से अलग रहने और दूसरी स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि एसडीएमए ने कोरोना के स्थानीय प्रसार को रोकने और लोगों को समय पर स्वास्थ सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से होम आइसोलेशन की एसओपी में बदलाव को मंजूरी दी है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने जानकारी दी कि आज एसडीएमए की बैठक में कोरोना रोगियों के होम क्वारंटीन पर लिया गया फैसला, 21 जून को गृह मंत्री द्वारा लिए गए निर्णय की पुन: पुष्टि है। इसके बारे में 22 जून को दिल्ली सरकार को सूचित किया गया था। 

दिल्ली की स्थिति महाराष्ट्र से भी बदतर : मीनाक्षी लेखी 
भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने गुरुवार को दिल्ली में कोरोना वायरस की स्थिति महाराष्ट्र से भी बदतर है। हम न्यूयॉर्क और अन्य स्थानों के साथ प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं जहां स्थिति बहुत ज्यादा खराब थीं। सरकार ने शराब बिक्री की अनुमति दी और हमने देखा कि कैसे लोगों ने क्वारंटीन मापदंडों का उल्लंघन किया। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने दिल्ली के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन नहीं किया।


सत्येंद्र जैन की तबीयत में सुधार
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की तबीयत में तेजी से सुधार हो रहा है। जानकारी के मुताबिक जैन पहले से बेहतर हैं और जल्दी रिकवरी कर रहे हैं। वे 72 घंटों से बिना ऑक्सीजन के स्थिर हैं। सत्येंद्र जैन की सभी रिपोर्ट सामान्य और पहले से बेहतर हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed