दिल्ली में कोरोना वायरस के 3259 नए मामले आए सामने, कुल संक्रमितों की संख्या 3,27,718 हुई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस के 3259 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 35 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 3,27,718 हो गई है।
3,259 new #COVID19 cases, 35 deaths and 3,154 recoveries/discharges/migrations reported in Delhi today.
विज्ञापन
Total cases rise to 3,27,718 including 2,98,853 recoveries/discharges/migrations and 5,981 deaths. Active cases stand at 22,884:Government of Delhi pic.twitter.com/U7M6Qyxwfo— ANI (@ANI) October 17, 2020
दिल्ली में शनिवार को 3154 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। राजधानी में अब तक कुल 2,98,853 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से दिल्ली में अब तक कुल 5981 मरीजों की मौत हो चुकी है। राजधानी में अभी कुल 22884 सक्रिय मरीज हैं।
दिल्ली सरकार ने जानकारी दी है कि शनिवार को 15537 आरटी-पीसीआर जांच और 40178 रैपिड एंटीजन जांच की गई हैं। राजधानी में शनिवार को कुल 55715 जांच की गई हैं। दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस की कुल 39,41,024 जांच की गई हैं।
दिल्ली में अभी पॉजिटिविटी रेट 8.32 प्रतिशत है। जबकि मृत्यु दर 1.83 प्रतिशत है। अगर पिछले 10 दिनों की बात करें तो मृत्यु दर 1.23 प्रतिशत है। राजधानी में अभी कुल 13436 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। दिल्ली में अभी कुल 2751 कंटेनमेंट जोन हैं।