दिल्ली में कोरोना के 2373 नए मामले, 61 की मौत, कुल संक्रमित 92 हजार के पार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में गुरुवार को कोरोना वायर के 2373 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 61 लोगों की मौत हो गई है। गुरुवार को 3015 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 92175 हो गई है। राजधानी में अब तक 63007 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से दिल्ली में अब तक 2864 लोगों की मौत हो चुकी है। राजधानी में अभी 26304 सक्रिय मामले हैं।
20822 #COVID19 tests conducted in the national capital today - 10,978 RTPCR tests & 9,844 rapid antigen tests: Delhi Health Department https://t.co/PYYUTvZsoB
— ANI (@ANI) July 2, 2020विज्ञापन
दिल्ली स्वास्थ विभाग ने जानकारी दी कि गुरुवार को दिल्ली में 20822 कोरोना जांच की गई। इसमें 10978 आरटी-पीसीआर टेस्ट और 9844 रैपिड एंटीजन टेस्ट जांच शामिल हैं। दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या 445 हो गई है।
अरविंद केजरीवाल ने शुरू किया प्लाज्मा बैंक
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्लाज्मा बैंक के शुरुआत की जानकारी दी। यह बैंक कोविड-19 के रोगियों के लिए बहुत बड़ी मदद है। केजरीवाल ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह भी बताया कि कौन, कहां, कैसे, किस प्रक्रिया के तहत प्लाज्मा दान कर सकता है।
उन्होंने इसके लिए टोल फ्री नंबर 1031 और व्हाट्सएप नंबर 8800007722 जारी किया है। इन नंबरों पर डोनर रजिस्ट्रेशन करा सकता है। इस पर दान करने के इच्छुक लोग फोन कर प्लाज्मा दान करने की आगे की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। केजरीवाल ने य भी साफ कर दिया है कि जिन लोगों को प्लाज्मा की जरूरत है वो इस नंबर पर बिल्कुल कॉल न करें।
केजरीवाल ने प्रेसवार्ता की शुरुआत करते हुए बताया कि आज से दिल्ली में प्लाज्मा बैंक की शुरुआत हो रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना के इलाज के लिए बना यह देश का शायद पहला प्लाज्मा बैंक होगा। अभी तक लोगों को प्लाज्मा लेने में काफी परेशानी आ रही थी लेकिन अब इस बैंक के बनने से लोगों को सहूलियत हो जाएगी। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि यह बैंक तभी सफल होगा जब लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर प्लाज्मा दान करेंगे।