फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   coronavirus in delhi latest updates 1450 new cases 16 death 

दिल्ली में कोरोना वायरस के 1450 नए मामले आए सामने, 16 लोगों की मौत 

Sun, 23 Aug 2020 06:19 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Sun, 23 Aug 2020 06:19 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in delhi latest updates 1450 new cases 16 death 
दिल्ली में कोरोना वायरस - फोटो : PTI

दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस के 1450 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 16 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 1,61,466 हो गई है। राजधानी में रविवार को 1250 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। दिल्ली में अब तक कुल 1,45,388 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से राजधानी में अब तक कुल 4300 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में अभी 11778 सक्रिय मामले हैं।

विज्ञापन

 
 
दिल्ली सरकार ने जानकारी दी है कि रविवार को 6261 आरटी-पीसीआर जांच और 12470 रैपिड एंटीजन जांच की गई हैं। दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस की कुल 14,31,094 जांच की गई हैं। राजधानी अभी कुल कंटेनमेंट जोन की संख्या 627 हो गई है। जबकि दिल्ली में अभी 5896 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल ने की दिल्ली मेट्रो संचालन शुरू करने की अपील 
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली मेट्रो चलाए जाने की वकालत की है। व्यापारियों के साथ वर्चुअल मीटिंग में मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली को अन्य राज्यों से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। दिल्ली में कोरोना का संक्रमण काफी कम हुआ है। दिल्ली अकेला राज्य है जहां दुबारा लॉकडाउन नहीं हुआ।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहाकि दिल्ली मेट्रो ट्रायल बेस पर चलनी चाहिए। दिल्ली सरकार मेट्रो चलाना चाहती है। केंद्र सरकार से भी इस बात की उम्मीद है जल्द मेट्रो चलाने के लिए कोई फैसला लेगा। कहा कि अन्य राज्यों में मेट्रो नहीं खोलना चाहते तो मत खोले। लेकिन दिल्ली को चरणबद्ध तरीके से मेट्रो को ट्रायल बेस पर चलाने की इजाजत मिलनी चाहिए। ताकि लोगों को सहूलियत हो सके।

दरअसल व्यापारियों के साथ मुख्यमंत्री की वर्जुअल बैठक में व्यापारियों का कहना था कि दिल्ली वाले मेट्रो से ही बाजार पहुंचना चाहते है। सरोजनी नगर, लाजपत नगर, आईएनए मार्केट, साउथ एक्स समेत अन्य बाजार में ग्राहक इसी वजह से नहीं पहुंचते है कि मेट्रो नहीं चल रही है। डीटीसी बस से बाजार पहुंचने वालों की संख्या काफी कम है। व्यापारियों की इन्हीं समस्याओं को सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली मेट्रो ट्रायल बेस पर चलनी चाहिए। यह भी कहा कि केंद्र सरकार से कई बार इस मुदद्दे को उठाया गया है।

डीएमआरसी को है सरकार की हरी झंडी का इंतजार
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मेट्रो चलाने की वकालत के बाद डीएमआरसी ने भी बयान जारी कर कहा कि सरकार की हरी झंडी का इंतजार है। दिल्ली सरकार के निर्देश के बाद तुरंत ही दिल्ली में मेट्रो चलाई जाएगी। कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए सभी तरह की गाइड लाइन के साथ मेट्रो चलेगी। 


डीएमआरसी के एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर अनुज दयाल ने कहा है कि कोविड-19 को लेकर मेट्रो सभी तरह की एहतियात के साथ मेट्रो के संचालन के लिए तैयार है। पूरे तरह के गाइड लाइन के साथ मेट्रो कोरोना काल में चलेगी ताकि पैसेंजर को किसी तरह की परेशानी नहीं आए। संक्रमण के खतरे को ध्यान में रखते हुए डीएमआरसी की तरफ से पूरी तैयारी है। सरकार अगर निर्देश देती है तो मेट्रो का ऑपरेशन शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed