फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   coronavirus in delhi latest updates 1398 new cases recovery rate more than 90 percent

दिल्ली में कोरोना वायरस के 1398 नए मामले आए सामने, रिकवरी रेट 90.2 फीसदी पहुंचा 

Wed, 19 Aug 2020 06:33 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Wed, 19 Aug 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in delhi latest updates 1398 new cases recovery rate more than 90 percent
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस के 1398 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 9 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 1,56,139 हो गई है। राजधानी में बुधवार को 1320 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। दिल्ली में अब तक कुल 1,40,767 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से दिल्ली में अब तक कुल 4235 लोगों की मौत हुई है।  राजधानी में अभी कुल 11137 सक्रिय मामले हैं। 

विज्ञापन

 

दिल्ली सरकार ने जानकारी दी है कि बुधवार को राजधानी में 6317 आरटी-पीसीआर जांच और 14498 रैपिड एंटीजन जांच की गई हैं। दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस की कुल 13,58,189 जांच की गई हैं। राजधानी में अभी कुल 560 कंटेनमेंट जोन हैं। दिल्ली में अभी संक्रमण दर 6.72 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 90.2 फीसदी है। वहीं सक्रिय मरीजों की दर 7.12 फीसदी है। दिल्ली में अभी 5377 लोग होम आइसोलेशन में है। राजधानी में डेथ रेट घटकर 2.74 फीसदी पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


होटल और साप्ताहिक बाजार खोलने की मिली मंजूरी

दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की बैठक में आज फैसला हुआ है कि राजधानी में अनलॉक 3 की तहत होटल खोले जाएंगे और साप्ताहिक बाजारों को ट्रायल बेसिस पर खोला जाएगा। हालांकि जिम खोलने की अनुमति अब भी नहीं मिली है।


बता दें कि दिल्ली सरकार ने अनलॉक 3 के शुरुआत में ही यह फैसला लिया था कि केंद्र की गाइडलाइन के अनुसार दिल्ली में भी होटल, जिम खुलेंगे। इसके साथ ही साप्ताहिक बाजार ट्रायल बेसिस पर खुलेंगे। सरकार के इस फैसले को बाद में उपराज्यपाल अनिल बैजल ने यह कहते हुए पलट दिया था कि इससे दिल्ली में कोरोना की स्थिति कभी भी खराब हो सकती है। आधिकारिक सूत्रों का कहना था कि दिल्ली में कोरोना संक्रमण की हालत अभी भी गंभीर है। ऐसे में सार्वजनिक स्थलों पर भीड़ जुटने से समस्या और गंभीर हो सकती है।

हालांकि एलजी के इस फैसले के बाद दिल्ली सरकार ने दोबारा ये प्रस्ताव उनके पास भेजा था। आज जब दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट की बैठक हुई तो उसमें फैसला लिया गया कि होटल और साप्ताहिक बाजार जरूर खुलेंगे लेकिन जिम नहीं खोले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed