फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   coronavirus in delhi latest updates 1142 new cases 29 death  

दिल्ली में कोरोना वायरस के 1142 नए मामले आए सामने, 29 लोगों की मौत 

Sat, 25 Jul 2020 06:14 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Sat, 25 Jul 2020 06:14 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in delhi latest updates 1142 new cases 29 death  
दिल्ली में कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस के 1142 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 29 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 1,29,531 हो गई है। दिल्ली में शनिवार को 2137 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। राजधानी में अब तक 1,13,068 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से दिल्ली में अब तक 3806 लोगों की मौत हो चुकी है। राजधानी में अभी 12657 सक्रिय मरीज हैं। 

विज्ञापन

 

दिल्ली सरकार ने जानकारी दी है कि शनिवार को राजधानी में 5690 आरटी-पीसीआर जांच और 14819 रैपिड एंटीजन जांच की गई हैं। दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस की कुल 929244  जांच की गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुराड़ी में शुरू हुआ 450 बेड का कोविड विशेष अस्पताल
दिल्ली के बुराड़ी में 450 बेड का नया कोविड विशेष अस्पताल शुरू हो गया है। इसमें सिर्फ कोरोना के मरीजों का इलाज किया जाएगा। शनिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अस्पताल का उद्घाटन किया। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस अस्पताल में अभी 250 और बेड की व्यवस्था की जाएगी।

उद्धाटन अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि फिलहाल बुराड़ी अस्पताल को 450 बेड के साथ शुरू किया जा रहा है। हालांकि, यहां पर 700 बेड उपलब्ध कराए जाएंगे। कोविड मरीजों के इलाज के लिए अब 450 बेड और जुड़ गए हैं। इससे दिल्ली के निवासियों को इलाज में काफी मदद मिलेगी और आने वाले समय में यह अस्पताल आसपास के लोगों की सेवा करेगा। यहां हर तीसरे बेड पर ऑक्सीजन की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही 125 बेड पर सिलिंडर से ऑक्सीजन आपूर्ति की जाएगी।

केजरीवाल ने कहा कि डॉक्टर, पैरा मेडिकल स्टाफ, केंद्र और दिल्ली सरकार के सहयोग से कोरोना को नियंत्रित करने में कामयाबी पाई है, लेकिन अभी जीत हासिल नहीं की है। पिछले एक महीने से कोरोना के केस कम हुए हैं और मृत्यु दर भी घटी है, जबकि रिकवरी दर में वृद्धि हुई है और संक्रमण दर भी 10 फीसदी से नीचे आ गई है। यह सबकी मेहनत की बदौलत हुआ है। इसके लिए वह सभी डॉक्टर, पैरा मेडिकल स्टाफ, अधिकारियों को बधाई देेते हैं।


एक माह पहले मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अस्पताल का दौरा कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया था। केजरीवाल ने अस्पताल के निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए थे। संक्रमण को देखते हुए फिलहाल यहां 450 बेड शुरू किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed