फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   coronavirus in delhi 2199 new cases 62 death total tally reaches to 87360

दिल्ली में कोरोना वायरस के 2199 नए मामले आए सामने , 62 लोगों की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 87360 हुई 

Tue, 30 Jun 2020 10:23 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Tue, 30 Jun 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in delhi 2199 new cases 62 death total tally reaches to 87360
दिल्ली में कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस के 2199 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 62 लोगों की मौत हो गई है। राजधानी में मंगलवार को 2113 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 87360 हो गई है। दिल्ली में अब तक 58348 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से राजधानी में अब तक 2742 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में अभी 26270 सक्रिय मामले हैं।

विज्ञापन

 

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिल्ली के अस्पतालों के लिए बनाई है तीन टीम 
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिल्ली के कोविड अस्पतालों की निगरानी के लिए तीन विशेष टीमों का गठन किया है। इसमें एम्स अस्पताल के डॉक्टरों समेत स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों को शामिल किया गया है। इन टीमों का काम सभी कोविड अस्पतालों की निगरानी समेत अस्पतालों की मौजूदा क्षमता, मरीजों की देखभाल संबंधी आदेश जारी करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रत्येक टीम में चार सदस्यों को शामिल किया है, जिसमें एम्स के डॉक्टर,केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के डीजीएचएस, दिल्ली सरकार के डॉक्टर्स और नगर निगम के एक -एक अधिकारी की नियुक्ति की गई है। इन टीमों को अलग-अलग अस्पताल दिए गए हैं। जहां ये सप्ताह में एक बार निरीक्षण करेंगी। 


 इनमें पहली टीम में एम्स के प्रोफेसर अनंत मोहन, स्वास्थ्य मंत्रालय के डॉक्टर आर वर्मा, डॉ एसके सरीन और एनडीएमसी के डॉ रमेश कुमार को रखा गया है। दूसरी टीम में डॉ रंजन सिंह( एम्स), डॉ प्रोणीला गुप्ता, डॉ महेश वर्मा और दक्षिणी एमसीडी से जीआर चौधरी को रखा गया है। तीसरी टीम में  डॉ गगनदीप सिंह( एम्स), स्वास्थ्य मंत्रालय से डॉक्टर एके गणपायले, दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की महानिदेशक डॉक्टर नुतन मुंडेजा और नगर निगम से बीके हजारिका को शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed