{"_id":"5ee904998ebc3e432f25a258","slug":"coronavirus-in-delhi-1859-new-cases-93-death-total-tally-reaches-to-44688","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Delhi : 1859 नए मामले आए सामने, 93 लोगों की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 44688 हुई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in Delhi : 1859 नए मामले आए सामने, 93 लोगों की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 44688 हुई
Tue, 16 Jun 2020 11:16 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Tue, 16 Jun 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली में कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस के 1859 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 93 लोगों की मौत हो गई। मंगलवार को 520 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। इसी के साथ राजधानी में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 44688 हो गई है। दिल्ली में अब तक 16500 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से राजधानी में अबतक 1837 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
1859 fresh #COVID19 positive cases and 93 deaths have been reported in Delhi today. Total number of positive cases stand at 44688 and death toll is at 1837: Directorate General of Health Services, Delhi pic.twitter.com/385aExnvWo
— ANI (@ANI) June 16, 2020विज्ञापन
सत्येंद्र जैन की कल फिर होगी कोरोना जांच
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की बुधवार को दोबारा कोरोना जांच की जाएगी। बता दें आज उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी। तेज बुखार और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत के बाद उन्हें राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार ने दी शॉपिंग मॉल में शराब की दुकानें खोलने की अनुमति
दिल्ली सरकार ने शॉपिंग मॉल में स्थित शराब की 37 और दुकानों को फिर से खोलने की अनुमति देते हुए, वहां सामाजिक दूरी सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त कदम उठाने का निर्देश दिया है।
एक अधिकारी ने बताया कि आबकारी विभाग ने अभी कंटेनमेंट जोन में शराब की कोई भी दुकान खोलने की अनुमति नहीं दी है। शहर में ऐसे लगभग 240 जोन हैं।उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने शॉपिंग मॉल में स्थित 37 शराब की दुकानें फिर से खोलने की अनुमति दी है। सरकार ने इन दुकानों को मॉल के अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर सामाजिक दूरी के नियमों समेत सभी ऐहतियाती कदम उठाने का भी निर्देश दिया है।
आप सरकार ने 8 जून को मॉल में शराब की दुकानों को फिर से खोलने की अनुमति दी थी और उनके मासिक रिकॉर्ड प्रस्तुत करने के बाद अपना काम शुरू कर ने के निर्देश दिए थे। दिल्ली में लगभग 860 शराब की दुकानें हैं, जिसमें से 475 सरकार द्वारा संचालित हैं और 389 निजी दुकानें हैं।