फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Coronavirus Delhi government direct cash benefit in bank account of rupees five thousand to more than two lakh construction labour one lakh already benefited

कोरोना: दिल्ली सरकार ने एक लाख से ज्यादा के खाते में डाले 5-5 हजार रुपये, कुल 2.10 लाख श्रमिकों को होगा लाभ

Sat, 24 Apr 2021 02:53 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 24 Apr 2021 02:53 PM IST
सार

कोरोना काल में बेरोजगारी से जूझ रहे दिल्ली के मजदूरों को सरकार ने बड़ी राहत दी है। निर्माण कार्य पंजीकृत श्रमिकों को 5-5 हजार रुपये की वित्तीय सहायता राशि प्रदान की जाएगी। कुल 2,10,684 निर्माण श्रमिकों को ये राशि प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन
Coronavirus Delhi government direct cash benefit in bank account of rupees five thousand to more than two lakh construction labour one lakh already benefited
अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई

विस्तार

कोरोना काल में बेरोजगारी से जूझ रहे दिल्ली के मजदूरों को सरकार ने बड़ी राहत दी है। निर्माण कार्य पंजीकृत श्रमिकों को 5-5 हजार रुपये की वित्तीय सहायता राशि प्रदान की जाएगी। कुल 2,10,684 निर्माण श्रमिकों को ये राशि प्रदान की जाएगी। दिल्ली सरकार ने पिछले दिनों निर्माण श्रमिकों के लिए 52.88 करोड़ रुपये जारी किए थे। 

विज्ञापन


दिल्ली सरकार के अधिकारियों के अनुसार सरकार की ओर से अबतक 1,05,750  श्रमिकों के बैंक खातों में 52.88 करोड़ रुपयों की सहायता राशि दी जा चुकी है, बाकी सभी को भी आने वाले दिनों में ये सहायता राशि भेज दी जाएगी।
विज्ञापन


इसके अलावा प्रवासी, दिहाड़ी और निर्माण कार्यो में लगे श्रमिकों की अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए दिल्ली के सभी जिलों के स्कूलों और कंस्ट्रक्शन साइट्स पर फूड डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर भी शुरू किया गया है। इन डिस्ट्रीब्यूशन सेंटरों में करीब 7000 खाने के पैकेट बांटे गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली सरकार अगले 2-3 दिनों में निर्माण श्रमिकों के लिए एक हेल्पलाइन जारी करेगी। जहां किसी भी निर्माण श्रमिक जो बोर्ड के साथ पंजीकृत है या नहीं भी है उन्हें फूड डिस्ट्रीब्यूशन सेंटरों, बेड की उपलब्धता, दवाओं और किसी भी अन्य समस्या के बारे में पर्याप्त जानकारी दी जाएगी।

दिल्ली सरकार ने कोरोना संकट के समय में प्रवासी, दिहाड़ी और निर्माण श्रमिकों के लिए यह पहल की है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने श्रमिकों और प्रवासियों से अपील की है कि वो दिल्ली न छोड़े क्योंकि दिल्ली सरकार उनके लिए सभी प्रकार की सहायता सुनिश्चित कर रही है।


उल्लेखनीय है कि पिछले साल पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की संख्या करीब 55 हजार थी, इन्हें पिछले वर्ष भी लॉकडाउन के दौरान दिल्ली सरकार की तरफ से 5-5 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई थी। मेगा रेजिस्ट्रेशन ड्राइव चलाने के बाद बड़ी संख्या में श्रमिकों का पंजीकरण हुआ। दिल्ली में फिलहाल 1 लाख 72 हजार पंजीकृत निर्माण श्रमिक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed