फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   coronavirus: Delhi doctors advised there is no need to everyone apply mask

कोरोना का कहरः दिल्ली के डॉक्टरों ने किया साफ, हर किसी को नहीं मास्क की जरूरत

Wed, 04 Mar 2020 07:49 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 04 Mar 2020 07:49 PM IST
विज्ञापन
coronavirus: Delhi doctors advised there is no need to everyone apply mask
मास्क लगाए युवती - फोटो : अमर उजाला

कोरोनावायरस के चलते दिल्ली में मास्क और सेनिटाइजर का स्टॉक खत्म होने और सरकारी विभागों द्वारा कार्रवाई नहीं होने के बाद बुधवार को दिल्ली के डॉक्टरों ने साफ किया है कि हर किसी को मास्क पहनने की जरूरत नहीं है। इससे पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) भी इस बारे में देश के लोगों को सलाह दे चुका है। 

विज्ञापन


कालरा अस्पताल के निदेशक डॉ. आरएन कालरा का कहना है कि बीते दो दिन में हर कोई मास्क और सेनिटाइजर को खरीदने में जुटा हुआ है। जबकि मास्क हर किसी के लिए जरूरी नहीं है। जो लोग अस्पतालों में काम कर रहे हैं या फिर जिनके घर या पड़ोस में कोई संदिग्ध केस है, ऐसे लोग मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये एक भय का माहौल देखने को मिल रहा है जोकि बिलकुल गलत है। कोरोनावायरस से दिल्ली वालों को घबराने की जरूरत नहीं है। न ही इस तरह की फिजुल खर्च करने की। स्वस्थ्य लोगों को सतर्कता बरतने के अन्य उपायों पर ध्यान देना चाहिए, न कि मास्क पर फोकस करना चाहिए। 
विज्ञापन


वहीं, आई 7 के डॉ. संजय चौधरी ने कहा कि यदि आप के घर में कोई बीमार है या आप किसी रोगी की सेवा कर रहे हैं तो आपको मास्क पहनना अनिवार्य है। यदि आप सार्वजनिक वाहनों में जा रहे हैं तो आपको मास्क पहनना जरूरी है क्योंकि उस वक्त बस या मेट्रो में कौन सर्दी-जुकाम की चपेट में है, इसे आप नहीं जानते हैं। लोकनायक अस्पताल के डॉक्टर मनीष वर्मा डब्ल्यूएचओ का हवाला देते हुए बताते हैं कि अगर आप स्वस्थ्य हैं तो आपको सिर्फ तभी मास्क पहनना है जब कोरोनावायरस के संदिग्ध मरीज की केयर कर रहे हों। अगर आपको खांसी या जुकाम है तो मास्क जरूर पहनें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मास्क से ज्यादा हाथों पर ध्यान दें लोग

coronavirus: Delhi doctors advised there is no need to everyone apply mask
Hand Wash

सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टर जुगल किशोर ने बताया कि मास्क तभी प्रभाव करेगा जब व्यक्ति हाथों को साफ रखेगा। इसलिए मास्क से ज्यादा लोगों को अपने हाथों की सफाई पर ध्यान देना है। अगर कोई मास्क पहन रहा है तो वह इसे कैसे रखा जाना है? इसके बारे में भी जानकारी रखे। एक ही मास्क को बार बार इस्तेमाल में लाना भी उचित नहीं है। 

मास्क का ये है सही इस्तेमाल 

coronavirus: Delhi doctors advised there is no need to everyone apply mask
मास्क लगाए शख्स - फोटो : अमर उजाला
मास्क को छूने से पहले हाथों की सफाई जरूर करें। 
मास्क के किनारों को दोनों हाथों से पकड़ें। 
इसके बाद मास्क को अपने चेहरे पर फिट करें। 
नाक, मुंह और थ्होड़ी का निचला सिरा तक मास्क में कवर होना चाहिए। 
मास्क का ऊपरी सिरा स्पर्श नहीं करना चाहिए। अगर स्पर्श करते हैं तो तुरंत हाथ साफ करें। 
मास्क को उतारने के बाद हाथों को साफ करना जरूरी है। 
एक ही मास्क को बार बार इस्तेमाल में नहीं लाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed