फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CoronaVirus: 215 corona suspicious from italy are healthy and happy at ITBP quarantine facility

ITBP के क्वारंटाइन सेंटर में दूध पीकर और खेलकूद कर कोरोना को मात दे रहे हैं इटली से पहुंचे 215 लोग

Sat, 21 Mar 2020 03:30 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 21 Mar 2020 03:30 PM IST
सार

ये लोग शाकाहारी भोजन लेते हैं। दूध पीकर और खेल कूद कर कोरोना वायरस को मात दे रहे हैं। इन्हें मौसमी फल दिए जाते हैं। कई युवा तो ऐसे हैं जो क्वारंटाइन के दौरान नियमित व्यायाम करते हैं और इंडोर गेम का भरपूर लुत्फ उठाते हैं।

विज्ञापन
CoronaVirus: 215 corona suspicious from italy are healthy and happy at ITBP quarantine facility
ITBP Isolation centre - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

इटली से पहुंचे 215 लोगों के आईटीबीपी के छावला स्थित क्वारंटाइन केंद्र में शनिवार को क्वारंटाइन के सात दिन पूरे हो गए हैं। सभी लोग स्वस्थ हैं और अभी तक इनमें कोरोना का कोई लक्षण दिखाई नहीं दिया है। खास बात है कि इन लोगों को किसी भी तरह का कोई विशेष आहर नहीं दिया जा रहा है।

विज्ञापन


ये लोग शाकाहारी भोजन लेते हैं। दूध पीकर और खेल कूद कर कोरोना वायरस को मात दे रहे हैं। इन्हें मौसमी फल दिए जाते हैं। कई युवा तो ऐसे हैं जो क्वारंटाइन के दौरान नियमित व्यायाम करते हैं और इंडोर गेम का भरपूर लुत्फ उठाते हैं। इन सभी लोगों का पहला टेस्ट हो चुका है।
विज्ञापन


उसकी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। दूसरा टेस्ट 14 दिन बाद होगा। अगर उसमें भी रिपोर्ट नेगेटिव आती है तो इन लोगों को इनके घर भेज दिया जाएगा।
 

आईटीबीपी के छावला क्वारंटाइन केंद्र में जो लोग ठहरे हैं, उनमें 151 पुरुष और 64 महिलाएं शामिल हैं। इस दल में ज्यादातर छात्र हैं जो इटली में पढ़ाई कर रहे थे। इटली में कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने के बाद इन्हें विशेष विमान से दिल्ली लाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


एयरपोर्ट से ये सभी लोग सीधे क्वारंटाइन केंद्र लाए गए थे। इन लोगों को क्वारंटाइन केंद्र पर सभी आधारभूत सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। आईटीबीपी के डॉक्टरों का कहना है कि ये इन्हें किसी विशेष जांच या इलाज की जरूरत नहीं है। इन्हें रोजाना भारतीय भोजन दिया जाता है। इसमें भी कोई वैरायटी नहीं होती।

सामान्य तौर पर जो भोजन हम सब अपने घर पर करते हैं, इन्हें यहां पर यही परोसा जा रहा है। दिन में ये लोग विभिन्न इंडोर गेम जैसे टेबल टेनिस, शतरंज और कैरम बोर्ड आदि पर हाथ आजमाते हैं। टीवी पर मनोरंजन करने के बाद ये सब एक तय दूरी पर बैठकर खूब हंसी मजाक भी करते हैं।

जब डॉक्टरी जांच होती है तो कोरोना जैसा डर अपने दिमाग से निकाल देते हैं। इनका चिकित्यीय प्रक्रिया के मुताबिक परीक्षण किया जा रहा है। ऐसी आशा है कि इन्हें लगभग 14 दिनों तक क्वारंटाइन में रखा जाएगा।


क्वारंटाइन के 14वें दिन इनका दूसरा और अंतिम परीक्षण होगा। आईटीबीपी के इस कैंप से 1 फरवरी से 14 मार्च तक अलग-अलग बैचों में वुहान से लाए गए 518 लोगों का सफल क्वारंटाइन किया जा चुका है। इनमें 7 देशों के 43 नागरिक भी शामिल थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed