फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   corona warrior youth inspirational story ips officer anand mishra stays on duty even after knowing about cancer

कोरोना योद्धा: कैंसर पीड़ित होने के बावजूद काम में जुटा रहा आईपीएस अधिकारी

Sun, 26 Apr 2020 05:17 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला,नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Sun, 26 Apr 2020 05:17 PM IST
विज्ञापन
corona warrior youth inspirational story ips officer anand mishra stays on duty even after knowing about cancer
आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा - फोटो : फेसबुक

दिल्ली पुलिस में एडिशनल डीसीपी के पद पर काम कर रहे एक युवा आईपीएस अधिकारी ने सेवा भावना की एक नई मिसाल कायम की है। आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा कैंसर पीड़ित होने के बावजूद कोरोना संकट के बीच काम पर डटे रहे। 

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, जब आनंद को पता चला कि उन्हें थायरायड ग्रंथि में कैंसर है तो वह हैरान रह गए। कैंसर की बीमारी पता चलने के बाद भी अधिकारी ने कोरोना संकट को देखते हुए अपना काम जारी रखा। अधिकारी को उस इलाके का काम सौंपा गया था जहां लॉकडाउन के चलते बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर फंसे हुए थे।  
विज्ञापन


मिश्रा ने डॉक्टरों की सलाह पर सर्जरी के बारे में सोचा, क्योंकि जांच में पता चला कि उनकी ग्रंथियों में कैंसर तेजी से फैल रहा है। ड्यूटी के ठीक बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इसके बाद उनका ऑपरेशन किया गया। अभी आनंद 48 घंटों के लिए डॉक्टरों की निगरानी में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बाताया कि दिल्ली के बाहरी इलाकों में चल रहे राहत कार्य में आनंद मिश्रा सामने रहकर काम कर रहे थे। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि मिश्रा हर दिन अपनी टीम के साथ वो यहां फंसे प्रवासी मजदूरों के खाना बांटने के काम की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे थे।

आनंद के एक सहयोगी ने बातचीत में बाताया कि एक अप्रैल को मिश्रा ने गले में दर्द की शिकायत की थी। इसके बाद उन्होंने डॉक्टर से संपर्क किया, जहां उनकी कोरोना सहित अन्य कई जांच की गई जिसके बाद उन्हें कैंसर की पुष्टि हुई।

दिल्ली पुलिस के पीआरओ मंदीप सिंह रंधावा ने कहा कि वो लगातार अपने काम में लगे रहे, हमें भी इसकी जानकारी काफी देर से हुई।

जांच के बाद डॉक्टरों ने मिश्रा को जल्द से जल्द सर्जरी कराने की सलाह दी। उनके सहकर्मियों ने बताया कि इसके बावजूद वह हॉस्पिटल में भर्ती होने से पहले लगातार ड्यूटी करते रहे। सर्जरी के लिए उन्हें राजीव गांधी कैंसर संस्थान एवं रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया।


आनंद के भाई जितेंद्र कुमार ने बताया कि सर्जरी के बाद उनकी हालत लगातार सुधार आ रहा है। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें अगले 48 घंटो के लिए लगातार निरीक्षण में रखा है। ये समय अवधि काफी नाजुक मानी जा रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed