{"_id":"5e9b35698ebc3e78ac7ea993","slug":"corona-virus-outbreak-in-up-deepak-ohri-to-be-new-cmo-of-gautambuddnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: महज 18 दिनों में हटा दिए गए गौतमबुद्ध नगर के सीएमओ, दीपक ओहरी को मिली जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस: महज 18 दिनों में हटा दिए गए गौतमबुद्ध नगर के सीएमओ, दीपक ओहरी को मिली जिम्मेदारी
Sat, 18 Apr 2020 11:57 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 18 Apr 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : PTI
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में बढ़ते कोरोना संकट के बीच एक बार फिर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) का तबादला कर दिया गया है। सीएमओ डॉ. एपी चतुर्वेदी के स्थान पर अब दीपक ओहरी जिले के नए सीएमओ होंगे।
विज्ञापन
डीजी हेल्थ डॉ. रुकुम केस ने शनिवार शाम इस जानकारी की पुष्टि की। दीपक ओहरी इससे पहले आगरा में एसीएमओ के पद पर कार्यरत थे। गौरतलब है कि सीएमओ डॉ. एपी चतुर्वेदी की नियुक्ति इसी महीने एक अप्रैल को हुई थी।
विज्ञापन
बीते दिनों मुख्यमंत्री योगी के दौरे के बाद पूर्व सीएमओ डॉ. अनुराग भार्गव और पूर्व जिलाधिकारी बीएन सिंह को पद से हटाया गया था। जिसकी वजह जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों से मुख्यमंत्री का नाराज होना था। वहीं अब डॉ. एपी चतुर्वेदी की नियुक्ति के 18 दिन बाद ही उनके स्थान पर नए सीएमओ की नियुक्ति के आदेश जारी हो गए हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि डॉ. एपी चतुर्वेदी वर्तमान में अस्वस्थ हैं। वे लंबे समय से कार्यालय नहीं जा पा रहे हैं जिसके चलते इस नए बदलाव का अनुमान है।