फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Coronavirus Noida News Update house maids not coming people avoid meeting each other

कोरोना वायरस: सोसाइटियों में घरेलू सहायिकाओं का आना बंद, एक-दूसरे से मिलने में भी हिचक रहे लोग

Wed, 18 Mar 2020 10:02 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 18 Mar 2020 10:02 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Noida News Update house maids not coming people avoid meeting each other
कोरोना वायरस - फोटो : amar ujala

कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए नोएडा की सोसाइटियों के लोगों ने घरेलू सहायिकाओं को आने से मना कर दिया है। सेक्टर-78 स्थित सोसाइटी निवासी युवक ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद इमारतों को सैनेटाइज किया जा रहा है। गार्डों के पास सैनिटाइजर रखे गए हैं। 

विज्ञापन


सोसायटी में प्रवेश करने से पहले इसका इस्तेमाल करना होगा। सभी से सतर्कता बरतने और सावधान रहने की अपील की जा रही है। सेक्टर-100 स्थित सोसाइटी में भी लोगों को घर में रहने की सलाह दी जा रही है। सेक्टर-79 स्थित सोसाइटी में भी सभी लोगों को सतर्कता बरतने और सावधान रहने का सुझाव दिया गया है। 
विज्ञापन


वहीं, सेक्टर-74 स्थित सोसाइटी के क्लब हाउस को 15 दिनों के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही हर तीन घंटों में सार्वजनिक क्षेत्र को सैनिटाइज किया जा रहा है। सभी टावर्स और गेट पर लिक्विड सोप मुहैया कराए गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पदाधिकारियों ने बताया कि निवासियों को अवगत कराया गया है कि अगर कोई व्यक्ति विदेश या विदेशी नागरिक के संपर्क में रहा हो तो वह तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर सूचना दें।

विदेश से आने की छिपा रहे बात 
कोरोना के कारण लोग यह बताना नहीं चाह रहे हैं कि उनके परिवार का कोई सदस्य विदेश में है। उन्हें डर सता रहा है कि अगर किसी को पता चल गया कि परिवार का सदस्य विदेश से लौटा है या लौटने वाला है तो दिक्कत हो जाएगी। 


हालांकि, सोसाइटी समेत सेक्टरों में हर व्यक्ति चौकन्ना है। किसके घर में कौन आ रहा है, इस पर नजर रखी जा रही है। यहां तक कि लोगों का आपस में मेलजोल भी कम हो गया है। लोग एक-दूसरे के घर जाने में भी हिचक रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed