फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   corona virus 138 new patients appeared in Delhi, three died, 2514 total cases

दिल्ली में 138 नए मरीज आए सामने, तीन की हुई मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 2514 हुई 

Fri, 24 Apr 2020 09:42 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Fri, 24 Apr 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
corona virus 138 new patients appeared in Delhi, three died, 2514 total cases
कोरोना वायरस की जांच करते स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

दिल्ली में कोरोना संक्रमित 138 नए मरीज सामने आए हैं। जबकि तीन लोगों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को आरएमएल अस्पताल में भर्ती मरीजों में से तीन ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दिल्ली में अब तक कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2514 पहुंच चुकी है। जबकि 53 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक दिल्ली में 857 मरीजों को छुट्टी भी दी जा चुकी है। फिलहाल 1604 मरीजों का उपचार कोविड अस्पताल व निगरानी केंद्रों में चल रहा है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दिल्ली में अब तक 50 वर्ष से कम आयु के 1646 संक्रमित मरीज मिले हैं जिनमें से 10 लोगों की मौत हो चुकी है। इन 10 में से 9 लोग ऐसे थे जिन्हें पहले से बीमारियां थीं। ठीक इसी तरह 50 से 59 वर्ष की आयु के 409 में से 14 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि 60 या उससे ऊपर आयुवर्ग के 459 में से 29 मरीजों की मौत हो चुकी है। इन दोनों ही आयु वर्ग के मृतकों में क्रमश: 10 और 26 पहले से रोगी थे। 
विज्ञापन


दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक 92 कंटेनमेंट जोन बनाए जा चुके हैं। बीते 24 घंटे में 2152 सैंपल की जांच में 138 संक्रमित मरीज मिले थे। अभी 4128 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली के बड़े अस्पतालों में 481 संक्रमित मरीज भर्ती हैं जिनमें से 38 मरीज गंभीर हालत में हैं। वहीं कोविड निगरानी केंद्र में 880 और कोविड स्वास्थ्य केंद्र में 75 संक्रमित मरीज भर्ती हैं। 


कोरोना संक्रमित मरीजों को किडनी डायलिसिस के लिए लोकनायक अस्पताल को आदेश दिया जा चुका है। जिन मरीजों को डायलिसिस की जरूरत होगी उन्हें इसी अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। इतना ही नहीं नरेला, मंडोली और सुल्तानपुरी कोविड निगरानी केंद्र पर जीटीबी व डॉ. भीमराव आंबेडकर अस्पताल को मेडिकल टीमें बढ़ाने के आदेश दिए हैं। इन तीनों निगरानी केंद्र में सर्वाधिक तब्लीगी जमाती मौजूद हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed