फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Corona vaccination: Everyone surprised by the information of Delhi's lawyer getting the vaccine in UP

कोरोना टीकाकरण: दिल्ली की वकील को लेनी थी वैक्सीन की दूसरी खुराक, यूपी में लगी

Wed, 13 Oct 2021 03:58 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Wed, 13 Oct 2021 03:58 PM IST
सार

तीस हजारी कोर्ट में वैक्सीन लेने पहुंची वकील हुईं हैरान, सर्टिफिकेट पर आधार से लेकर सभी तरह की पहचान एक समान।

विज्ञापन
Corona vaccination: Everyone surprised by the information of Delhi's lawyer getting the vaccine in UP
टीकाकरण: कोरोना की वैक्सीन लगवाती महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना टीकाकरण में इस्तेमाल तकनीक को लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। ऐसा ही एक हैरानी भरा मामला दिल्ली में सामने आया है। यहां की एक वकील को वैक्सीन की दूसरी खुराक मंगलवार को लगनी थी लेकिन जब वह टीकाकरण केंद्र पहुंचीं तो उन्हें पता चला कि वैक्सीन की यह खुराक उन्हें लग चुकी है। 

विज्ञापन


यह सुनकर वकील न सिर्फ हैरान हुईं बल्कि उन्होंने केंद्र पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मचारियों से सबूत भी मांगें तो पता चला कि उनके कोटा की दूसरी खुराक उत्तर प्रदेश के बहराइच जिला के फखरपुर गांव में किसी अन्य शख्स को लग चुकी है। इसके बाद उन्होंने टोल फ्री नंबर पर भी शिकायत दर्ज कराई लेकिन दूसरी खुराक उन्हें नहीं लग पाई।
विज्ञापन


तीस हजारी कोर्ट में एडवोकेट स्नेहलता ने बताया कि उन्होंने वैक्सीन की पहली खुराक आठ जुलाई को ली थी। उस दौरान उन्होंने आधार कार्ड और मोबाइल नंबर का पंजीयन भी कराया था। अब मंगलवार को जब वे अपनी दूसरी खुराक लेने टीकाकरण केंद्र पहुंचीं तो वहां स्वास्थ्य कर्मचारियों ने साफ इनकार कर दिया। सर्टिफिकेट निकालने पर पता चला कि उनकी दूसरी खुराक फखरपुर में किसी एक व्यक्ति को दे दी है। जब उन्होंने सर्टिफिकेट पर दिए आधार कार्ड के अंतिम चार नंबर से जांच की तो वह भी बिलकुल सही मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों खुराक के बैच नंबर भी लगभग एक समान हैं। अंतिम दो संख्या में बदलाव है जिससे पता चलता है कि इस पूरे मामले में काफी गड़बड़झाला हुआ है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण को लेकर कई तरह के सवाल उठाए जा रहे थे जिन पर उन्हें विश्वास नहीं हुआ लेकिन अब खुद पर बीती है तो पता चल रहा है कि कोरोना टीकाकरण में काफी घपलेबाजी भी हो रही है।


स्नेहलता ने बताया कि टोलफ्री नंबर पर बात होने के बाद तकनीकी सहायता टीम के नंबर पर भी उन्होंने बात की लेकिन देर शाम तक कोई समाधान नहीं निकला जिसके चलते उन्हें दूसरी खुराक नहीं लग पाई है। एडवोकेट पूनम कौशिक ने इस पूरी घटना को सोशल मीडिया पर भी पोस्ट करते हुए कोविन की टीम से तत्काल कार्रवाई करने की मांग भी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed