{"_id":"5eb0d899b75cf0099d18e529","slug":"corona-positive-women-transferred-to-mcd-hospital-by-lady-hardinge-for-delivery","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही: डिलीवरी के बाद अस्पताल कर्मचारियों को हुई जानकारी, कोरोना संक्रमित थी महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही: डिलीवरी के बाद अस्पताल कर्मचारियों को हुई जानकारी, कोरोना संक्रमित थी महिला
Tue, 05 May 2020 08:38 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 05 May 2020 08:38 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
नई दिल्ली स्थित लेडी हॉर्डिंग अस्पताल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। कोरोना संक्रमित महिला को डिलीवरी के लिए एमसीडी के गिरधारीलाल अस्पताल में भेज दिया गया, लेकिन वहां के कर्मचारियों को इसकी जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन
डिलीवरी के बाद जब महिला को छुट्टी दे दी गई तो अस्पताल के कर्मचारियों को इसका पता चला। इसे लेकर अब गिरधारीलाल अस्पताल के कर्मचारियों में भय का माहौल है। ये भी पता चला है कि कई मामलों में लेडी हॉर्डिंग अस्पताल से सिर्फ टेस्ट कराकर मरीजों को दूसरे अस्पतालों में भेज दिया जा रहा है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि 25 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के महोबा निवासी महिला को डिलीवरी के लिए लेडी हॉर्डिंग अस्पताल से सिविक सेंटर के पास स्थित गिरधारीलाल अस्पताल में भेजा गया था। लेडी हॉर्डिंग अस्पताल से ये बताया गया था कि महिला का कोरोना टेस्ट हो गया है और वह ठीक है।
विज्ञापन
गिरधारी अस्पताल में महिला की डिलीवरी हो गई और कुछ दिन में महिला को छुट्टी दे दी गई। इसे बाद गिरधारी लाल अस्पताल के कर्मचारियों को कुछ संदेह हुआ तो उन्होंने महिला की कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट के बारे में पता करना शुरू किया।
इस दौरान पता लगा कि महिला कोरोना पॉजिटिव है। वह नर्स के अलावा अन्य कई कर्मचारियों के भी संपर्क में आई थी। अस्पताल के कर्मचारियों ने कोरोना टेस्ट कराने की मांग की है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
अस्पताल को सैनिटाइज नहीं किया जा रहा है और न ही कर्मचारियों को किसी तरह की सुविधाएं दी गई हैं। हाल यह है कि कर्मचारियों को पीपीई किट भी नहीं दी गई हैं। गिरधारीलाल अस्पताल में करीब आठ बेड का कोविड सेंटर बना हुआ है।