फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Corona positive court Mohrrir died infected cross 2000 mark in noida

नोएडाः कोरोना पॉजिटिव कोर्ट मोहर्रिर ने तोड़ा दम, संक्रमित 2000 के पार

Sun, 28 Jun 2020 07:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 28 Jun 2020 07:09 AM IST
सार

  • 23 जून को बिगड़ी थी तबीयत, 25 को आई पॉजिटिव रिपोर्ट 
  • लंबे समय से कोर्ट में तैनात थे 57 साल के पुलिसकर्मी

विज्ञापन
Corona positive court Mohrrir died infected cross 2000 mark in noida
death - फोटो : पीटीआई

विस्तार

जिला अदालत में तैनात कोर्ट मोहर्रिर पद पर तैनात पुलिसकर्मी नेत्रपाल सिंह (57) की कोरोना की वजह से मौत हो गई। बृहस्पतिवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। शनिवार तड़के उन्होंने ग्रेनो के शारदा अस्पताल में दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


वहीं जानकारी होने पर शुक्रवार को कोर्ट को बंद कराकर सैनिटाइज कराया गया। अब संक्रमितों का आंकड़ा 2 हजार पार कर गया है। जिले में 127 नए मरीज मिले हैं और 97 ने कोरोना को हरा दिया है। 
विज्ञापन


कोविड-19 पुलिस नोडल अधिकारी एडिशन डीसीपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि नेत्रपाल की 8 दिन पहले तबीयत खराब हुई थी लेकिन उन्होंने गंभीरता से नहीं लिया था। 23 जून तेज बदन दर्द होने पर वह नोएडा स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती हुए। 25 जून को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई और उन्हें ग्रेनो के कैलाश अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिक हालत बिगड़ने पर सिंह को शारदा अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार रात 9 बजे उनकी परिवार से भी बात हुई। लेकिन शनिवार सुबह करीब 5 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। वह परिवार के साथ नोएडा में रहते थे। परिजन को क्वारंटीन कर कोरोना जांच कराई जा रही है। वहीं, अदालत परिसर में उनके संपर्क में रहे लोगों की भी सूची बनाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed