फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Corona investigation of pneumonia patients admitted to hospitals

अस्पतालों में भर्ती निमोनिया मरीजों की होगी कोरोना जांच, केंद्र सरकार ने मांगी जानकारी

Sat, 21 Mar 2020 04:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली
परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 21 Mar 2020 04:46 AM IST
विज्ञापन
Corona investigation of pneumonia patients admitted to hospitals
demo pic - फोटो : अमर उजाला

भारत में कोरोना वायरस के सामुदायिक प्रसार का पता लगाने के लिए सभी अस्पतालों में भर्ती निमोनिया मरीजों की जांच होगी। इसके लिए सभी राज्यों को आदेश जारी किए जा चुके हैं।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को अस्पतालों को भेजे निर्देश में निमोनिया मरीजों की जानकारी मांगी है। नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) इन मरीजों की जानकारी जुटाने के बाद राज्यवार मरीजों की जांच शुरू करेगा। इसके लिए भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के वैज्ञानिकों को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) से जांच किट मुहैया कराई गई है।
विज्ञापन


मंत्रालय के अनुसार कोरोना वायरस निमोनिया से पीड़ित मरीजों के लिए काफी घातक हो सकता है। अस्पतालों में भर्ती इन मरीजों में कोरोना संक्रमण की मौजूदगी का पता लगाने के लिए ही ये कदम उठाया गया है। अनुमान के मुताबिक भारत के विभिन्न अस्पतालों में निमोनिया मरीजों की संख्या करीब 2 लाख है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो सप्ताह के भीतर सभी सैंपल की जांच के बाद यह तय होगा कि अस्पतालों में भर्ती मरीजों में कोविड-19 का संक्रमण है अथवा नहीं। जांच जल्द पूरी करने के लिए जिस अस्पताल से निमोनिया मरीज का सैंपल लिया जाएगा, उसी अस्पताल की लैब में जांच की जाएगी।

कोरोना मरीज का होगा मुफ्त उपचार
सरकार ने सभी राज्यों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अगर कोई कोरोना मरीज मिलता है तो उसका निशुल्क उपचार किया जाएगा। इसके अलावा कोरोना वायरस की जांच भी मुफ्त होगी। हर अस्पताल को सोशल डिस्टेंस का पालन करने के निर्देश भी दिए हैं।

हर अस्पताल में होगी मॉक ड्रिल
स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी अस्पतालों को नोवल कोरोना वायरस के लिए मॉक ड्रिल कराने के निर्देश दिए हैं। सरकारी अस्पतालों में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों को संभालने के लिए मॉक ड्रिल को जरूरी बताया गया है। इस दौरान यह परखा जाएगा कि अस्पताल में पीपीई, जांच किट, मास्क, ग्लव्स, आदि की आपूर्ति है या नहीं। डॉक्टर, नर्स की भी जांच होगी।


अस्पतालों में ऑपरेशन टले
स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश भर के अस्पतालों को गैर जरूरी ऑपरेशन टालने का आदेश दिया है। मरीजों से भी अपील की है कि जरूरी होने पर ही वे अस्पताल जाएं। अस्पतालों में लाइनों में खड़े मरीजों के बीच 1 मीटर की दूरी रखने के लिए वालंटियर्स की तैनाती होगी और फार्मेसी काउंटर बढ़ाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed