फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Corona infection rate decreased by 10 percent in a week in delhi

दिल्लीः हफ्तेभर में कोरोना संक्रमण दर में आई 10 फीसदी की कमी

Mon, 22 Jun 2020 05:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 22 Jun 2020 05:26 AM IST
सार

  • अधिक जांच करने पर ज्यादा नहीं बढ़ रहे मामले
  • पिछले तीन दिनों से हो रही हैं औसतन 21 हजार जांच
  • एक सप्ताह पहले तक कोरोना जांच में 30 फीसदी लोग संक्रमित मिल रहे थे, जो अब घटकर 20 फीसदी हो गए हैं

विज्ञापन
Corona infection rate decreased by 10 percent in a week in delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AP

विस्तार

राजधानी में कोरोना की संक्रमण दर लगातार घटती जा रही है। अधिक जांच करने पर भी अब कम संक्रमित मिल रहे हैं। पिछले एक सप्ताह में संक्रमण दर में 10 फीसदी की कमी आई है। एक सप्ताह पहले तक कोरोना जांच में 30 फीसदी लोग संक्रमित मिल रहे थे,जो अब घटकर 20 फीसदी हो गए हैं। 

विज्ञापन


गृह मंत्रालय के आदेश के बाद दिल्ली में कोरोना जांच में काफी तेजी आई है। दिल्ली सरकार रोजाना 20 हजार जांच करने का लक्ष्य लेकर चल रही है। बीते तीन दिन में रोजाना औसतन 21 हजार नमूनों की जांच की जा रही है।यह जांच आरटी-पीसीआर और एंटिजन किट के माध्यम से की गई है। 
विज्ञापन


लगातार जांच के आंकड़े जिस हिसाब से बढ़ रहे हैं। उसके मुकाबले संक्रमितों की संख्या घट रही है। इससे संक्रमण दर भी कम हो रही है। 14 जून को संक्रमण दर 30 फीसदी थी जो 20 जून को 20.1 रही। वही,पिछले तीन दिन की बात करें तो यह 12 फीसदी कम हई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक,बीते तीन दिनों में 63,895 लोगों की जांच में 10,836 संक्रमित मिले है। यानी, संक्रमण दर 18 फीसदी रही है। बीते सात दिनों में 19 जून को कोरोना संक्रमण दर करीब 15 फीसदी रही थी। जो पिछले एक माह में सबसे कम है। 


इससे पहले 1 जून से 15 जून के बीच कम जांच करने पर भी अधिक संक्रमित मिल रहे थे। 15 दिन तक रोजाना हो रही जांच में औसतन 30 फीसदी से अधिक लोग संक्रमित मिल रहे थे। अब इन आंकड़ों में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। 

ऐसे घट रही है संक्रमण दर
तारीख: जांच: मामले: संक्रमण दर 
14 जून-7353- 2224-30.1
15 जून-7,304-1647-22.2
16 जून-7786-1859-23.2
17 जून-8,032-2414-30
18 जून-20,000-3177-15.9
19 जून-25,724-4088-15.8
20 जून-17533- 3630-20.1
( एंटिजन और आरटी-पीसीआर जांच के आंकड़े  ) 
( सभी आंकड़े 20 जून तक के हैं )

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed