फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   corona infection getting pace in delhi

दिल्ली में ठीक होने वालों से चार गुना ज्यादा मिल रहे हैं कोरोना संक्रमित

Fri, 12 Jun 2020 06:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 12 Jun 2020 06:58 AM IST
सार

  • दो सप्ताह में कोरोना मरीजों की रिकवरी दर में 10 प्रतिशत की कमी आई 
  • दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अब तक कुल 32,810 संक्रमितों में से 12,245 मरीज ठीक हो चुके हैं

विज्ञापन
corona infection getting pace in delhi
सैनिटाइजेशन... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की दर में लगातार कमी आती जा रही है। करीब दो सप्ताह में कोरोना का रिकवरी रेट 10 फीसदी कम हो गया है। प्रतिदिन जिस हिसाब से संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं उसके मुकाबले कम मरीज ठीक हो रहे हैं। इससे रिकवरी दर कम होता जा रहा है। 

विज्ञापन


दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अब तक कुल 32,810 संक्रमितों में से 12,245 मरीज ठीक हो चुके हैं। इस हिसाब से अब रिकवरी दर लगभग 38 फीसदी है। वहीं,15 दिन पहले कुल संक्रमितों की संख्या 14,465 थी और इनमें से 6954 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके थे। 
विज्ञापन


उस समय रिकवरी दर 48 फीसदी था। यानी, इस दौरान कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की दर में 10 फीसदी की कमी आई है। संक्रमितों की संख्या तेज गति से बढ़ने के कारण ऐसा हो रहा है। क्योकि, बीते दो सप्ताह में कोरोना के 18,345 नए मामले आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, इससे ठीक होने वाले मरीजों की संख्या महज 5,291 रही। इसका मतलब रोजाना औसतन संक्रमण के 1200 नए मामले आए और 350 मरीज ठीक हुए। यानी,जितने मरीज ठीक हो रहे हैं। उससे चार गुना ज्यादा संक्रमित मिल रहे है,जिससे रिकवरी दर घटती जा रही है।

हाईकोर्ट कर चुका है आगाह
दिल्ली तेजी से देश की कोरोना केपिटल बनने की ओर बढ़ रही है। राजधानी में कोरोना के बढ़ते मामलों पर हाईकोर्ट चिंता जाहिर करते हुए यह बात कही। हाईकोर्ट ने कहा कि लैब की सुविधा वाले निजी अस्पतालों को कोरोना जांच की अनुमति देना चाहिए। यह बात उस अर्जी पर सुनवाई करते हुए कही जिसमें निजी अस्पतालों को कोरोना जांच की अनुमति देने का अनुरोध किया गया था। 


न्यायमूर्ति हिमा कोहली तथा न्यायमूर्ति सुब्रमोण्यम प्रसाद की खंडपीठ ने कहा कोविड-19 जांच के लिए सक्षम तथा आईसीएमआर से मान्यता प्राप्त निजी लैबों को जांच की अनुमति देना समय की जरूरत है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed