{"_id":"5e83e3858ebc3e78b7130e74","slug":"corona-infected-people-have-been-hiding-once-out-of-markaz","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशंकाः मरकज से निकलकर छिप गए हैं कोरोना संक्रमित लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशंकाः मरकज से निकलकर छिप गए हैं कोरोना संक्रमित लोग
Wed, 01 Apr 2020 06:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अभिषेक पाण्डेय, नई दिल्ली
अभिषेक पाण्डेय, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 01 Apr 2020 06:12 AM IST
विज्ञापन
मरकज बना संक्रमण का बड़ा केंद्र...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी जमात का मरकज कोरोना वायरस संक्रमण का सबसे बड़ा केंद्र बनकर सामने आया है। मरकज से निकलकर सैकड़ों लोग विभिन्न राज्यों में छिप गए हैं। आशंका है कि दिल्ली से पलायन करने वाले दिहाड़ी मजदूरों के बीच में शामिल होकर ये निकल गए। अब ये जहां गए हैं, वहां कोरोना फैलने का खतरा है। इनके आसपास वालों को अहसास तक नहीं कि उनके बीच इतनी खतरनाक बीमारी बांटने वाले लोग मौजूद हैं। पुलिस इन लोगों की जानकारी जुटाकर मोबाइल लोकेशन से तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने लॉकडाउन का एलान किया तो दिल्ली से हजारों मजदूरों ने अपने गांवों की ओर पैदल ही पलायन शुरू कर दिया। सूत्र बताते हैं कि इन्हीं के साथ मरकज से निकले लोग भी पैदल ही यूपी की ओर गए। सूत्रों का कहना है कि ये लोग बसों व ट्रकों के माध्यम से यूपी के कई जिलों में पहुंचे और वहां जाकर छिप गए। इन लोगों और इनके संपर्क में आए लोगों की तलाश में पुलिस जी-जान से जुटी है। निजामुद्दीन मरकज का कनेक्शन दिल्ली समेत 19 राज्यों से जुड़ रहा है। इनमें महाराष्ट्र, असम, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, पुड्डुचेरी, तमिलनाडु , कर्नाटक, अंडमान-निकोबार, आंध्र प्रदेश और कश्मीर हैं।
विज्ञापन
तब्लीगी जमात के कार्यक्रम में देश-विदेश के 8 हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए थे। सूत्रों का कहना है कि देशभर में लॉकडाउन होते ही मरकज में शामिल कुछ लोग 23 मार्च के बाद पैदल ही दूसरी जगह के लिए निकल गए। सूत्रों के मुताबिक, आनंद विहार के रास्ते इन्होंने यूपी में प्रवेश किया और पहचान छिपाते हुए खुद को मजदूर बताकर पुलिस को चकमा दिया। अब इस जानकारी के बाद उत्तर प्रदेश में पूरे प्रशासन के हाथ-पांव फूूलने लगे हैं। पुलिस ने निजामुद्दीन इलाके में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को खंगालकर इनकी पहचान की बात कही, लेकिन खुलकर कुछ कहने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
भीड़ में शामिल होने से त्रासदी का खतरा
विशेषज्ञों का कहना है कि मरकज से निकले लोग मजदूरों की भीड़ मेें हुए तो बड़ी त्रासदी हो सकती है। इनमें से एक भी कोरोना वायरस से पीड़ित हुआ तो वह सैैकड़ों लोगों को संक्रमित कर चुका होगा। अब इन सैकड़ों लोगों से कितनों में संक्रमण फैलेगा, यह कल्पना ही सिहराने वाली है।
बसों और ट्रकों से पहुंचे घर
सूत्रों का कहना है कि मरकज से निकले लोग यूपी के कई जिलों मेंअपने घर 24 से 27 मार्च के बीच पहुंचे हैं। बिजनौर और शामली जिलों में पकड़े गए मरकज से निकले लोगों ने इस बात को स्वीकारा है। इसके बाद पुलिस उन बसों व ट्रकों की जानकारी जुटाने में लग गई है। माना जा रहा है कि घरों तक आते वक्त ये लोग सैकड़ों लोगों के संपर्क में आए होंगे। अब उन सभी को संक्रमण का खतरा है। पुलिस ने सभी को पकड़कर क्वारंटीन कर जांच के लिए भेज दिया है। अब इंतजार है उनकी रिपोर्ट के आने का। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव निकली तो समस्या बड़ी हो सकती है, जिसकी आशंका केंद्र और यूपी सरकार को भी है। इसके मद्देनजर पुलिस लगातार उत्तर प्रदेश में कई मस्जिदों में छापेमारी कर रही है।