फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Corona in Delhi Infection rate reaches close to 40% in East Delhi

Corona in Delhi: पूर्वी दिल्ली में 40% के करीब पहुंची संक्रमण दर, अस्पतालों में भर्ती 10 फीसदी मरीज गंभीर

Mon, 17 Apr 2023 07:23 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 17 Apr 2023 07:23 PM IST
सार

डॉक्टरों का कहना है कि अभी कुछ और दिनों तक कोरोना के मामलों में तेजी रहने की आशंका है। इन दिनों विशेष रूप से सतर्क रहने की जरूरत है।

विज्ञापन
Corona in Delhi Infection rate reaches close to 40% in East Delhi
कोरोना की जांच - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली में कोरोना की जांच बढ़ने के साथ मामले भी बढ़ रहे हैं। सबसे ज्यादा तेजी पूर्वी दिल्ली में देखी जा रही है। यहां कोरोना संक्रमण दर 40 फीसदी के करीब पहुंच गई है। जबकि उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सबसे कम संक्रमण दर 17 फीसदी के करीब है।

विज्ञापन

डॉक्टरों की माने तो कोरोना का नया स्वरूप एक्सबीबी 1.16.1 लोगों को तेजी से अपनी चपेट में ले रहा है। हालांकि गंभीर नहीं कर रहा, लेकिन जो लोग पहले से ह्दय, कैंसर, दमा, टीवी सहित अन्य बीमारियों से पीड़ित हैं, उन्हें संक्रमित करने के साथ गंभीर बना रहा है। यही कारण है कि अप्रैल माह में कोरोना से काफी मरीजों ने दम तोड़ दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के कोरोना एप के अनुसार, दिल्ली के अस्पतालों में अभी 325 मरीज भर्ती हैं। इनमें से 35 मरीज आईसीयू के साथ वेंटिलेटर पर भर्ती हैं। यह सबसे गंभीर मरीज हैं। इनमें से ज्यादातर मरीज कोरोना के साथ अन्य रोग से भी पीड़ित हैं। वहीं अस्पतालों में भर्ती मरीजों में से 310 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर और 105 मरीज वेंटिलेटर पर भर्ती हैं।

विज्ञापन

डॉक्टरों का कहना है कि अभी कुछ और दिनों तक कोरोना के मामलों में तेजी रहने की आशंका है। इन दिनों विशेष रूप से सतर्क रहने की जरूरत है। यदि सख्ती के साथ कोविड नियमों का पालन करते हैं तो संक्रमण फैसले का खतरा कम रहेगा। साथ ही अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीज भी सुरक्षित रहेंगे। 

बढ़ रही है संक्रमण दर 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार दिल्ली में कोरोना संक्रमण दर तेजी से बढ़ रही है। पिछले सप्ताह के मुकाबले दिल्ली के जिलों में 7 से 10 फीसदी तक की बढ़त दिख रही है। मंत्रालय के अनुसार दिल्ली के जिलों में नौ अप्रैल से 15 अप्रैल तक संक्रमण दर का आंकड़ा 37 फीसदी के स्तर को पार कर गया।

जिला संक्रमण दर
पूर्व 37.08
उत्तर पश्चिम 32.48
मध्य 31.93
दक्षिण 31.82
पश्चिम 28.89
दक्षिण पूर्व 28.13
नई दिल्ली  27.43
उत्तर 25.36
शाहदरा 20.44
दक्षिण पश्चिम 18.53
उत्तर पूर्व 16.19
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed