फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Corona in Delhi Despite decrease in new cases patients are not decreasing in hospital

Corona in Delhi: नए मामलों में कमी के बाद भी अस्पताल में नहीं कम हो रहे मरीज, भर्ती संक्रमितों की संख्या 263

Thu, 23 Jun 2022 08:41 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 23 Jun 2022 08:41 PM IST
सार

विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम के अनुरूप वायरस म्यूटेशन करता है। हालांकि, नए मामलों में कमी को देखते हुए संभावना है कि वायरस पहले के मुकाबले कम संक्रामक है। इस वजह से संभावना है कि अगले कुछ दिनों में कोरोना के मामले सामान्य हो सकते हैं। 

विज्ञापन
Corona in Delhi Despite decrease in new cases patients are not decreasing in hospital
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

राजधानी में कोरोना को लेकर नए मामलों के साथ-साथ संक्रमण दर में गिरावट दर्ज की गई जा रही है। वर्तमान में नए मामले एक हजार से कम हो गए हैं व संक्रमण दर सात फीसदी के करीब पहुंच गई है। वहीं, अस्पतालों से मरीजों को मिलने वाली छुट्टी के आकंड़ों में खास कमी नहीं आ रही है, जबकि होम आइसोलेशन में उपचाराधीन मरीजों के आंकड़ों पहले से सुधर रहे हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के बीते एक सप्ताह के आंकड़ों के मुताबिक, नए मिलने वाले मामले 1700 से कम होकर 928 तक पहुंच गए हैं। बीती 17 जून को एक दिन में सबसे अधिक 1797 नए मरीज मिले थे। वहीं, एक सप्ताह के भीतर ही अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या 222 से पहुंचकर 263 पर पहुंच गई है। होम आइसोलेशन में बीते दो दिनों उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कमी दर्ज हो रही है। बीते 20 जून को उपचाराधीन मरीजों की संख्या  4095 थी, जो कि 22 जून तक 3892 पर पहुंच गई है। 

विज्ञापन

इस संबंध में विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना के नए मामलों में कमी को देखा सकता है, ऐसे में इस बात की संभावना है कि अब संक्रमण का प्रसार कम हो। हालांकि, जो मरीज अस्पताल में भर्ती हैं उनमें केवल कोरोना के लक्षण नहीं हैं बल्कि वे अन्य बीमारियों की वजह से अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं, जो मरीज खांसी, जुकाम और बुखार के साथ कोरोना संक्रमित हो रहे हैं उन्हें ठीक होने में भी करीब चार से पांच दिन का समय लग रहा है। इस वजह से होम आइसोलेशन में कम होने वाले मरीजों की संख्या में जल्दी कमी नहीं देखी जा रही है। 

तारीख घरों में उपचाराधीन     दैनिक मामले  अस्पताल में भर्ती
22 जून         3892                 928 263
21 जून          3964              1383 264
20 जून          4095           1060 241
19 जून           3783      1530 249
18 जून           3370            1534  241
17 जून         2850          1797                   222
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed