फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Corona broke all records in Delhi, more than eight and a half thousand patients in a day

सावधान! दिल्ली में कोरोना ने तोड़ दिये हैं सारे रिकॉर्ड, एक दिन में 8593 संक्रमित, 85 मौतें

Thu, 12 Nov 2020 12:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 12 Nov 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Corona broke all records in Delhi, more than eight and a half thousand patients in a day
कोरोना वायरस से संक्रमित कोशिका - फोटो : Ehre Lab, UNC School of Medicine

राजधानी में कोरोना संक्रमण ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बीते 24 घंटे में सर्वाधिक 8593 संक्रमित मिले, जबकि 85 लोगों की मौत हो गई। बुधवार को दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि 7264 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।

विज्ञापन


पिछले 24 घंटे में हुई 64121 सैंपल की जांच में 13.40 फीसदी संक्रमित मिले हैं, जो राष्ट्रीय औसत 4.2 फीसदी से करीब तीन गुना अधिक है। राजधानी में कुल 459975 हो गए हैं। अब तक 410118 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 7228 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


कोरोना की मृत्युदर घटकर 1.57 फीसदी हो गई है। दिल्ली में फिलहाल 42629 कोरोना के सक्रिय मरीज हैं, जिनमें से विभिन्न अस्पतालों में 8497, कोविड केयर सेंटर में 825 और कोविड हेल्थ सेंटर में 279 मरीज हैं। होम आइसोलेशन में 24435 मरीज उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग के अनुसार, वंदे भारत के तहत आए मरीज 194 बेड पर हैं। बीते मंगलवार को आरटी-पीसीआर से 19304 और रैपिड एंटीजन से 44817 सैंपल की जांच हुई है। दिल्ली में अभी तक 5262045 सैंपल की जांच हो चुकी हैं। हॉटस्पॉट की संख्या बढ़कर 4016 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed