फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Convict of cousin rape confessed his guilt.

नशे में चचेरी बहन से रेप, रोने पर काटा गला

Mon, 03 Nov 2014 03:26 PM IST
Updated Mon, 03 Nov 2014 03:26 PM IST
विज्ञापन
Convict of cousin rape confessed his guilt.
गाजियाबाद के नंदग्राम में आठ साल की चचेरी बहन से रेप के बाद हत्या करने के
विज्ञापन
आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसका कहना है कि ‘मुझसे गलती हो गई। मैंने शराब की खाली बोतल देने के लिए बच्ची को बुलाया था।

नशे में होने के कारण मैं बहक गया। रेप के दौरान बच्ची रोने और चीखने लगी तो उसका गला काट दिया। मैं बिहार भाग गया था, जहां से पुलिस ने मुझे दबोच लिया। वारदात में मैं अकेला था, और कोई नहीं था। मैंने लड़की को नशीली कोल्ड ड्रिंक या इंजेक्शन नहीं लगाया था।’

भैयादूज के दिन किया भाई-बहन के रिश्ते को कलंकित

Convict of cousin rape confessed his guilt.

एसएचओ अशोक सिसौदिया ने बताया 25 अक्तूबर को भैयादूज के दिन आरोपी ने चचेरी बहन की रेप के बाद हत्या कर दी थी। वारदात के दिन आरोपी ने बच्ची को शराब की खाली बोतलें लेने के लिए कमरे पर बुलाया था।

शाम करीब छह बजे बच्ची बोतलें लेने कमरे पर गई थी, उस समय आरोपी शराब के नशे में डूबा था। बच्ची के साथ जबरन रेप किया। बच्ची के विरोध करने पर चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी थी।

हत्या के बाद गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचा और वहां से वाया लखनऊ होते हुए बिहार में जीजा के पास जा छिपा था। एसएचओ ने बताया कि घटना की नामजद रिपोर्ट दर्ज थी। एक अज्ञात को भी आरोपी बनाया गया था, मगर अब साफ हो गया कि एक ही व्यक्ति ने वारदात की थी, जो पकड़ लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed