फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ग्रेटर नोएडाः कांवड़ियों के दो गुटों में पथराव-फायरिंग, 12 से अधिक घायल

Mon, 06 Aug 2018 11:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Mon, 06 Aug 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
Controversy over dak Kawad in greater noida
kanwar fight - फोटो : अमर उजाला

ग्रेटर नोएडा थानाक्षेत्र के पचायतन गांव से डाक कांवड़ लेकर हरिद्वार जाते समय वर्चस्व को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में पथराव और फायरिंग हुई। इसमें दोनों पक्षों के 12 से अधिक लोग घायल हो गए।

सात साल पुराना विवाद भी आया सामने

Controversy over dak Kawad in greater noida
kanwar fight - फोटो : अमर उजाला

घायलों को ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर गांव में कई थानों की पुलिस पहुंची और हालात पर काबू पाया। घटना से पहले का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें लोग हथियार लहराते दिख रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, पचायतन गांव में सोमवार को डाक कांवड़ लेकर जाने की तैयारी चल रही थी। पिछले वर्ष गांव से एक गुट डाक कांवड़ लेकर गया था।

Controversy over dak Kawad in greater noida
kanwar fight - फोटो : अमर उजाला

इस वर्ष कुछ मनमुटाव के चलते गांव में दो गुट बन गए थे। अलग डाक कांवड़ ले जाने को लेकर दोनों पक्षों में तनाव चल रहा था, जिसमें एक ओर एक मोहल्ले के लोग शामिल थे, तो दूसरी ओर अन्य गांव के लोग शामिल थे। पुलिस के अनुसार, सोमवार को गांव के बाहर स्थित मंदिर से डाक कांवड़ ले जाने की तैयारी की जा रही थी। इस दौरान एक पक्ष के लोग एक वाहन में डीजे लगाकर नाच गा रहे थे। गांव में भ्रमण के बाद बाइक वाहन में चढ़ा रहे थे। इसी दौरान दोनों पक्ष भिड़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Controversy over dak Kawad in greater noida
kanwar fight - फोटो : अमर उजाला

दोनों पक्षों की ओर से पथराव और फायरिंग की गई। इसमें दोनों पक्षों के 12 से अधिक लोग घायल हो गए। इसमें एक युवक को गोली लगने की भी सूचना है। बताया गया है कि 30 से अधिक गोलियां चलीं। ग्रामीण कौशल ने बताया कि एक पक्ष ने सुबह आकर कांवड़ न ले जाने की धमकी दी थी।

विज्ञापन
Controversy over dak Kawad in greater noida
kanwar fight - फोटो : अमर उजाला

सात साल पुराना विवाद भी आया सामने हमले में घायल हुए आशीष ने बताया कि उसके पैर पर दूसरे पक्ष ने बाइक चढ़ा दी। इससे उसका पैर टूट गया। विरोध करने पर हमला किया गया। आशीष का कहना है कि दूसरे पक्ष से उसका सात साल से विवाद चल रहा है। दूसरे पक्ष का एक युवक कुछ दिन पहले जेल से छूटकर आया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed