फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Contractor looted near GTB hospital in delhi police investigation going on

जीटीबी अस्पताल के बाहर ठेकेदार से सात लाख की लूट, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

Sun, 07 Jun 2020 09:19 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 07 Jun 2020 09:19 AM IST
विज्ञापन
Contractor looted near GTB hospital in delhi police investigation going on
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

शाहदरा के जीटीबी एन्क्लेव इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने कांट्रेक्टर से सात लाख रुपये और उनका मोबाइल लूट लिया। वारदात के समय वे फोन पर आ रहे कॉल को रिसीव करने के लिए जीटीबी अस्पताल के सामने रुके थे। उनकी शिकायत पर जीटीबी एन्क्लेव थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, प्रवीण कुमार सोलंकी (29) परिवार के साथ मौजपुर जाफराबाद इलाके में रहते हैं। वे सड़क बनाने के ठेके लेते हैं। शुक्रवार को प्रवीण ने ताहिरपुर लाल बत्ती पर अपने एक जानकार नितिन से सात लाख रुपये लिये थे। रुपये लेकर वे अपनी कार राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की पार्किंग में ले गए। 
विज्ञापन


कार वहां खड़ी कर उन्होंने पहले से मौजूद स्कूटी ले ली और घर के लिए निकले। इस बीच, जीटीबी अस्पताल के गेट नंबर-12 के पास उनका कॉल आ गया। प्रवीण रास्ते में रुककर फोन उठाकर बात करने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच बाइक सवार बदमाशों ने पहले उनका फोन झपट लिया और उनकी टांगों के बीच में स्कूटी पर रखा बैग देखा तो उसे भी लूटकर ले गए। सूचना के बाद पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed