दोस्त की बेटी से किया रेप, गर्भवती होने पर खुली पोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूप नगर थाना इलाके में एक होटल कारोबारी पर अपने दोस्त की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। उसके गर्भवती होने के बाद घटना का खुलासा हुआ।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक किशोरी सपरिवार कमला नगर इलाके में रहती है।
वह 12वीं कक्षा में पढ़ती है। शुक्रवार को उसके पेट में दर्द होने पर परिवार वाले उसे डॉक्टर के पास ले गए। जहां पता चला कि किशोरी गर्भवती है। परिजनों ने किशोरी से इस बारे में पूछताछ की।
धमकी देकर किया था रेप
किशोरी ने परिजनों को बताया कि आठ माह पहले पिता के दोस्त राम कनौजिया (52) ने घर में अकेली पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद भी वह लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। बेटी के इस खुलासे के बाद परिजन उसे लेकर रूप नगर थाना पहुंचे।
जहां परिजनों ने राम कनौजिया के खिलाफ रेप की शिकायत की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी का इलाके में होटल है। दोनों परिवार काफी दिनों से आस पड़ोस में रहते हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।