फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Construction Plot Wall fell, two deaths, seven injured

निर्माणाधीन प्लॉट की दीवार गिरी, दो की मौत, सात जख्मी

Thu, 12 Feb 2015 01:27 AM IST
Updated Thu, 12 Feb 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन
Construction Plot Wall fell, two deaths, seven injured

नई दिल्ली के समयपुर बादली के खेड़ा कलां गांव में मंगलवार शाम निर्माणाधीन प्लॉट की दीवार भरभराकर गिर गई। हादसे में नौ मजदूर दब गए। खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व दमकल कर्मियों ने घायलों को मलबे से निकालकर राजा सत्यवादी हरीशचंद्र व अन्य अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


जहां दो मजदूरों को मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों की शिनाख्त मथुरा यूपी निवासी विष्णु (50) और झांसी निवासी गंगाराम (35) के रूप में हुई। घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी है, जहां तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। समयपुर बादली थाना पुलिस ने ठेकेदार व प्लॉट मालिक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इस तरह से हुआ हादसा

Construction Plot Wall fell, two deaths, seven injured

पुलिस के मुताबिक खेड़ा कलां गांव के औद्योगिक क्षेत्र में विजेंद्र राणा के 300 गज के प्लॉट पर दीवार बनाई जा रही है। पुरानी दीवार के ऊपर मिट्टी से चिनाई का काम जारी था। विजेंद्र के कहने पर ठेकेदार प्रकाशी ने करीब 20-22 फुट ऊंची दीवार चिनवाकर उस पर प्लास्टर करवा दिया।

मंगलवार शाम को भी यहां काम जारी था। अचानक दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार के साथ ही काम कर रहे विष्णु, गंगाराम, दिनेश (20), पुष्पेंद्र (18), प्रकाशी (30), माया देवी (45), प्रमोद (20), जगत (30) और रामचंद मलबे के नीचे दब गए। खबर मिलने के बाद आनन-फानन में बचाव दस्ता मौके पर पहुंचा। अस्पताल ले जानेे पर घायल विष्णु व गंगाराम मृत घोषित कर दिए गए। माया व दो अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद से प्लॉट का मालिक विजेंद्र राणा फरार है। पुलिस की माने तो सभी मजदूर राणा पार्क इलाके में रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed