फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Construction of Punjabi Bagh and Anand Vihar flyovers is complete, waiting for inauguration

Delhi: पंजाबी बाग और आनंद विहार फ्लाईओवर का निर्माण पूरा, शुभारंभ का इंतजार; दिल्ली सरकार को भेजी जाएगी फाइल

Sat, 23 Nov 2024 07:18 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 23 Nov 2024 07:18 AM IST
सार

पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के अनुसार, दोनों फ्लाईओवर के अधिकारिक उद्घाटन के लिए परियोजनाओं से जुड़ी फाइल को दिल्ली सरकार को भेजी जाएगी। इसके बाद तारीख होगा। विधानसभा चुनाव से पहले दोनों का उद्घाटन किया जा सकता है।

विज्ञापन
Construction of Punjabi Bagh and Anand Vihar flyovers is complete, waiting for inauguration
निर्माणाधीन पंजाबी फ्लाईओवर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोगों को जाम से राहत दिलाने के लिए दो बड़ी परियोजनाओं का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। अब इनके आधिकारिक रूप से शुभारंभ का इंतजार है। आनंद विहार अप्सरा बार्डर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य बीते माह ही पूरा हो गया था। इस पर यातायात चलाया जा रहा है, जबकि पंजाबी बाग फ्लाईओवर का निर्माण कार्य अब पूरा हुआ है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) इस पर ट्रायल के तौर पर यातायात शुरू करने की तैयारी कर रहा है। 

विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के अनुसार, दोनों फ्लाईओवर के अधिकारिक उद्घाटन के लिए परियोजनाओं से जुड़ी फाइल को दिल्ली सरकार को भेजी जाएगी। इसके बाद तारीख होगा। विधानसभा चुनाव से पहले दोनों का उद्घाटन किया जा सकता है। दोनों का निर्माण कार्य अत्यधिक भीड़भाड़ वाले इलाकों में दो साल पहले शुरू हुआ था। दोनों को इस साल शुरुआत में ही पूरा होने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन विभिन्न अड़चनों के कारण निर्माण कार्य में देरी हुई। अभी भी दोनों परियोजनाओं में पेड़ों की अड़चन है। हालांकि, इससे यातायात अधिक प्रभावित नहीं होगा।
विज्ञापन


आनंद विहार अप्सरा बार्डर फ्लाईओवर पर दौड़ेंगे 1.50 लाख वाहन
आनंद विहार अप्सरा बार्डर फ्लाईओवर रोजाना डेढ़ लाख के करीब वाहन दौड़ेंगे। इससे वाहन चालकों के करीब 11 मिनट बचेंगे। सिंगल पिलर पर बनाए गए फ्लाईओवर के शुरू होने से रोड नंबर-56 पर श्रेष्ठ विहार, रामप्रस्थ और विवेक विहार की रेड लाइट बंद हो जाएंगी और रोड पूरी तरह सिग्नल फ्री हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे लोगों को जाम से निजात मिल जाएगी। इसके आसपास बसी कॉलोनियों के लोगों की सहूलियत के लिए फ्लाईओवर पर चढ़ने व उतरने के लिए दो स्थानों पर लूप भी बनाए गए हैं। इसके शुरू होने से पूर्वी दिल्ली के लोगों के साथ सीमा से सटे गाजियाबाद व नोएडा के लोगों को भी लाभ होगा।


पंजाबी बाग फ्लाईओवर ः 17 किमी का सफर होगा सिग्नल फ्री
पंजाबीबाग फ्लाईओवर निर्माण की अनुमानित लागत 352.32 करोड़ रुपये है। दिल्ली सरकार ने दावा किया है कि इस फ्लाईओवर का उपयोग प्रतिदिन औसत 12,50,000 से अधिक वाहन करेंगे और सालाना 6,00,000 लीटर से अधिक ईंधन की बचत होगी। यह फ्लाईओवर वेस्ट दिल्ली इंटीग्रेटेड ट्रांजिट काॅरिडोर डेवलपमेंट के तहत तैयार किया जा रहा है। इसकी लंबाई 1.1 किलोमीटर है। फ्लाईओवर के दोनों तरफ की चौड़ाई 23 मीटर है। फ्लाईओवर के नीचे तीन ईएसआई अस्पताल, श्मशान घाट और मोतीनगर के पास तीन अंडरपास बनाए गए हैं, ताकि तिलक नगर से आने वाले या फिर जाने वाले वाहन चालकों को दिक्कत न हो। इसके तैयार होने से धौलाकुआं से आजादपुर तक करीब 17 किलोमीटर का सफर सिग्नल फ्री हो जाएगा। मौजूदा समय में धौलाकुआं से आगे नारायणा फ्लाईओवर, मायापुरी, राजा गार्डन, पंजाबी बाग, मोती नगर, चौधरी ब्रह्म सिंह और शालीमार बाग फ्लाईओवर बने हुए हैं। क्लब रोड फ्लाईओवर पर आवाजाही शुरू होने से वाहन चालक बिना किसी बाधा के मंजिल तक पहुंच सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed