{"_id":"5da114348ebc3e93cb76605c","slug":"construction-of-cbse-office-started-in-dwarka-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"द्वारका में सीबीएसई कार्यालय का निर्माण शुरू, पोखरियाल ने रखी आधारशिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
द्वारका में सीबीएसई कार्यालय का निर्माण शुरू, पोखरियाल ने रखी आधारशिला
Sat, 12 Oct 2019 05:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 12 Oct 2019 05:15 AM IST
विज्ञापन
सीबीएसई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) को दो साल में द्वारका सेक्टर 23 में नया आशियाना मिल जाएगा। मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने इस नए एकीकृत परिसर की आधारशिला शुक्रवार को रखी। इसका काम 24 माह में पूरा होने की संभावना है।
विज्ञापन
इस दौरान निशंक ने कहा कि नया भवन केवल कंक्रीट की इमारत नहीं, बल्कि शिक्षा की बेहतरी के लिए एक केंद्र होना चाहिए। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति 21वीं सदी की आवश्यकता के साथ भारतीय संस्कृति और मूल्यों की सच्ची प्रतिनिधि होगी।
विज्ञापन
इस दौरान सीबीएसई अध्यक्ष अनीता करवल, सचिव अनुराग त्रिपाठी और अन्य अधिकारी उपस्थित थे। वर्तमान में सीबीएसई के दिल्ली में मुख्यालय के अलावा प्रीत विहार कार्यालय में व्यावसायिक परीक्षा इकाई, राउज एवेन्यू कार्यालय में शैक्षिक एवं कौशल शिक्षा इकाई और पटपड़गंज में क्षेत्रीय कार्यालय व सीटीईटी ईकाई हैं।
विज्ञापन
अपनी सभी शाखाओं और इकाइयों में तालमेल बनाए रखने के लिए सीबीएसई ने एक एकीकृत कार्यालय परिसर बनाने का प्रस्ताव दिया था। इसके लिए सीबीएसई डीडीए से द्वारका में तीन एकड़ जमीन खरीद चुका है। बोर्ड अधिकारियों के अनुसार, प्रस्तावित एकीकृत परिसर भवन ग्रीन बिल्डिंग के मानदंड पूर्ण करेगा। यह अत्याधुनिक भवन भी होगा।
सीबीएसई के अनुसार, इस भवन में कुशल भवन प्रबंधन प्रणाली होगी। ऊर्जा संरक्षण के लिए सौर पैनल लगाए जाएंगे। भवन की छत से 300 मेगावाट बिजली तैयार हो सकेगी। पर्यावरण की दृष्टि से भी यह भवन काफी योगदान करेगा। इसके डिजाइन में नवीनतम सुरक्षा सुविधाओं का ध्यान रखा गया है।
उल्लेखनीय है कि बोर्ड के अजमेर, इलाहाबाद, बंगलूरू, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, दिल्ली पूर्व, दिल्ली पश्चिम, देहरादून, गुवाहाटी, नोएडा, पटना, पंचकुला, पुणे और तिरुवनंतपुरम में 16 क्षेत्रीय कार्यालय हैं।