{"_id":"39a20ea878f0bcc74a95fa92e703f811","slug":"construction-of-boundary-wall-off-an-uproar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारदीवारी का निर्माण बंद कराकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारदीवारी का निर्माण बंद कराकर हंगामा
अमर उजाला, साहिबाबाद
Updated Sat, 20 Dec 2014 01:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को कोयल एंक्लेव में जीडीए द्वारा कराए जा रही चारदीवारी के काम को बंद कराकर वहां लोगों ने जमकर हंगामा किया। लोगों ने विरोध जताते हुए चारदीवारी के काम को बंद करा दिया।
विज्ञापन
विधायक अमरपाल शर्मा की अगुवाई में हंगामा करने वाले लोगों का कहना था कि चारदीवारी बनने से उनके घरों को जाने का सीधा रास्ता बंद हो जाएगा।
वहीं, मौके पर पहुंचे जीडीए के अधिकारियों ने बाउंड्रीवाल का निर्माण रोके जाने से इंकार किया है। अधिकारियों का कहना है कि कोयल एंक्लेव के बीच से रास्ता दिए जाने का फैसला जीडीए वीसी ही करेंगे।
विज्ञापन
कोयल एंक्लेव में हो रही चारदीवारी के विरोध में गगन विहार के सैकड़ों लोग शुक्रवार सुबह निर्माण स्थल पर पहुंचे। लोगों ने जीडीए के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बाउंड्रीवाल बना रहे मजदूरों को भगा दिया। लगभग साढ़े 11 बजे विधायक अमरपाल शर्मा भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विधायक ने मौके पर मौजूद जीडीए के इंजीनियरों आरके जायसवाल और कप्तान सिंह को बताया कि जब तक सड़क नहीं बनेगी, चारदीवारी का निर्माण नहीं होने दिया जाएगा।
उनका कहना था कि पहले ही तय हो चुका है कि गगन विहार के निवासियों को लोनी रोड पर आने जाने के लिए चारदीवारी के किनारे 25 फुट चौड़ी सड़क रहेगी।
जीडीए के अधिशासी अभियंता आरके जायसवाल ने बताया कि गगन विहार के लोगों को वैकल्पिक रास्ता दिया जा रहा है। मगर यह संभव नहीं है कि कोयल एंक्लेव के अंदर से रास्ता खोला जाए।