फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Construction of BJP war room will start today

आज शुरू होगा भाजपा के वार रूम का निर्माण

Wed, 30 Oct 2019 07:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 30 Oct 2019 07:05 AM IST
विज्ञापन
Construction of BJP war room will start today
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा हवन-यज्ञ करके बिगुल फूंकेगी। चुनाव के लिए प्रदेशा कार्यालय में वार रूम बनाया जाएगा। बुधवार को इसके लिए भूमि-पूजन होगा। इस वार रूम से विधानसभा की सभी 70 सीटों के चुनाव की तैयारियों पर नजर रखी जाएगी। यहां आधुनिक कंट्रोल रूम होगा। यहीं से सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जाएगी। 

विज्ञापन


इस वार रूम में अलग-अलग पोर्टा केबिन, मीटिंग रूम, रणनीति रूम तैयार किए जाएंगे। प्रदेश महामंत्री राजेश भाटिया ने बताया कि बुधवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भूमि पूजन विधिवत होगा। इसके बाद चुनावी रैली, रोड शो, चुनावी कार्यों की जिम्मेदारी संभालने वाले नेताओं के लिए अलग से पोर्टा केबिन बनाया जाएगा। 
विज्ञापन


भूमिपूजन के बाद प्रदेश कार्यालय में चुनाव से संबंधित काम शुरू होगा। भाजपा का लक्ष्य है कि दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर विजय हासिल कर मजबूत सरकार के साथ कुशल मुख्यमंत्री देना है। यह चुनाव ऐतिहासिक होने वाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक तरफ राष्ट्रवादी सोच है और दूसरी तरफ वह पार्टी है, जिसने दिल्ली की जनता को 56 महीनों में केवल ठगा है। भूमि पूजन के दौरान प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी, चुनाव सह-प्रभारी हरदीप सिंह पुरी, सभी सांसद, विधायक, पूर्व विधायक आदि मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed