{"_id":"8c1eedae1c9a43c89d2c435fa8a120e9","slug":"constable-in-the-furore-in-wife-s-birthday-party-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की जन्मदिन पार्टी में सिपाही ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी की जन्मदिन पार्टी में सिपाही ने किया हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 02 Feb 2016 12:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस के सिपाही ने पत्नी पर वर्दी का रौब झाड़ा। पत्नी पर दूसरे युवक के साथ लिव इन रिलेशन में रहने का आरोप लगाया। इससे नाराज आरोपी सिपाही ने पत्नी और उसके दोस्त की पिटाई कर डाली।
विज्ञापन
थाने पहुंची महिला ने बताया कि जन्मदिन पार्टी मनाने घर पर उसने दोस्तों को बुलाया था। पीड़िता ने सेक्टर-20 थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का मेडिकल कराकर पुलिस आरोप की जांच कर रही है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के सिपाही नितिन कश्यप का पत्नी से विवाद चल रहा है। वह सेक्टर-19 में अलग रहती है। बकौल पीड़िता, जन्मदिन पार्टी में उसका एक पुरुष मित्र भी आया था।
विज्ञापन
पार्टी के दौरान ही नितिन वहां आ गया। उसके साथ नोएडा पुलिस के दो सिपाही भी थे। पति ने नोएडा पुलिस के सिपाहियों केसाथ मिलकर उसकी और उसके दोस्त की पिटाई की।
महिला का आरोप है कि उसने नितिन के साथ नोएडा पुलिस के दो सिपाहियों के खिलाफ भी लिखित शिकायत की थी। पुलिस ने तहरीर बदलवा दी। थाना पुलिस का कहना है कि महिला की तहरीर पर नितिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।