फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Conspiracy to kill Arvind Kejriwal threats written in Delhi Metro AAP big allegation on BJP

Delhi: 'अरविंद केजरीवाल को मारने की साजिश... दिल्ली मेट्रो में लिखी गईं धमकियां', भाजपा पर AAP का बड़ा आरोप

Mon, 20 May 2024 01:27 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 20 May 2024 01:27 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी मामले पर प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने भाजपा और पीएम नरेद्र मोदी को घेरा। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल जब से जेल से बाहर आये हैं तब से भाजपा बौखलाई हुई है। भाजपा अब अरविंद केजरीवाल के ऊपर जानलेवा हमला करने की साजिश रच रही है।

विज्ञापन
Conspiracy to kill Arvind Kejriwal threats written in Delhi Metro AAP big allegation on BJP
आतिशी - फोटो : X/AAP

विस्तार

आप सांसद स्वाति मालीवाल बदसलूकी मामले के बाद दिल्ली में सियासी वार छिड़ी है। इस बीच, नया मामला सामने आया है। दिल्ली मेट्रो में अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी लिखी है। मेट्रो के अंदर, मेट्रो स्टेशन समेत कई जगह केजरीवाल को मारने की धमकी लिखी हैं। आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर गंभीर आरोप लगाए हैं। 
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी एक्स हैंडल से पोस्ट में लिखा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सरेआम जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीएमओ, भाजपा और नरेंद्र मोदी के इशारे पर राजीव चौक, पटेल नगर मेट्रो स्टेशन पर धमकी लिखी गई है।
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल को कुछ भी होता है तो इसके लिए सीधे तौर पर भाजपा और नरेंद्र मोदी जिम्मेदार होंगे। इसको लेकर आम आदमी पार्टी की मंत्री आतिशी और सांसद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। दोनों नेताओं ने भाजपा पर हमला बोला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आतिशी का कहना है केजरीवाल पर हमला कराने की साजिश की जा रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवा को खुलेआम जान से मारने की धमकी दी गई है। आतिशी ने कुछ फोटो कॉपी भी मीडिया को दिखाई। 
 

आतिशी ने पीएमओ और भाजपा को घेरा
दिल्ली मंत्री आतिशी ने प्रेस वार्ता कर बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सरेआम जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीएमओ, भाजपा और नरेंद्र मोदी के इशारे पर राजीव चौक, पटेल नगर मेट्रो स्टेशन पर धमकी लिखी गई है। अरविंद केजरीवाल को कुछ भी होता है तो इसके लिए सीधे तौर पर भाजपा और नरेंद्र मोदी ज़िम्मेदार होंगे। 

आतिशी ने कहा कि भाजपा और नरेंद्र मोदी को अरविंद केजरीवाल से डर लगता है। इन लोगों को पता है कि वो चुनावी मैदान में केजरीवाल और आम आदमी पार्टी का सामना नहीं कर सकते हैं। जब से अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर निकले हैं। तब से भाजपा और नरेंद्र मोदी ने केजरीवाल पर एक के बाद एक हमले की साजिश रची है। लोकसभा चुनाव की घोषणा होते ही 21 मार्च को एक फर्जी मुकदमे में केजरीवाल को जेल में भेज दिया। जेल में उनकी दवा और इन्सुलिन बंद कर दी गई। दवा और इन्सुलिन के लिए हम कोर्ट में जाते हैं। तब जाकर उन्हें दवा मिलती है। 

स्वाति मालीवाल के पीछे भाजपा: आतिशी
उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली के लोगों के प्यार और सुप्रीम कोर्ट के आदेश से अरविंद केजरीवाल को जमानत मिली। अब उनके जेल से बाहर आने के बाद भाजपा डर गई है और उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है। स्वाति मालीवाल जी को मोहरा बनाकर केजरीवाल के खिलाफ साजिश रची गई है। मुख्यमंत्री आवास से सामने आये वीडियो में स्वाति के आरोपों की सच्चाई पूरे देश ने देखी है। 

आगे कहा कि हमारा मानना है कि स्वाति पर एसीबी के केस को लेकर उन्हें धमकाया गया। उन्हें इस साजिश का चेहरा बनाया गया है। इसके तहत अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाए जाने थे। लेकिन यह साजिश भी नाकाम हुई। अब भाजपा अपने आखिरी दांव पर आ गई है। अब ये केजरीवाल को जान से मारने की साजिश रच रहे हैं। राजीव चौक, पटेल नगर मेट्रो स्टेशन और कई मेट्रो ट्रेन के अंदर केजरीवाल को जान से मारने की धमकी लिखी गई है। 

दिल्ली मंत्री ने कहा कि ये सभी मेट्रो स्टेशन पूरी तरह से सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हैं। यहां पुलिस और सीआईएसएफ के सुरक्षाकर्मी 24 घंटे मौजूद रहते हैं। इसके बावजूद एक शख्स यहां धमकी लिखकर चला जाता है और अब उसे कोई ढूंढ भी नहीं रहा है। इस व्यक्ति ने सभी धमकियां अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट भी की हैं। अब कहां गई दिल्ली पुलिस और उनका साइबर सेल। अभी तक इस शख्स के ऊपर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। यही दिल्ली पुलिस स्वाति मालीवाल के फर्जी आरोपों पर सुपर एक्टिव हो जाती है और अब कुछ नहीं कर रही है। 

संजय सिंह ने भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा

आप से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी मामले पर प्रेस वार्ता की। संजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जब से जेल से बाहर आये हैं तब से भाजपा बौखलाई हुई है। भाजपा अब अरविंद केजरीवाल के ऊपर जानलेवा हमला करने की साजिश रच रही है। इस साजिश का संचालन सीधे पीएमओ से हो रहा है। राजीव चौक और पटेल नगर मेट्रो स्टेशन पर केजरीवाल पर हमले की धमकी लिखी गई।

आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा नफरत और बदले की भावना में ऐसे डूबे हुए हैं कि वो मुख्यमंत्री की जान लेने की साजिश रच रहे हैं। मैं शासन, प्रशासन और चुनाव आयोग को बताना चाहता हूं कि अगर अरविंद केजरीवाल को कुछ भी होता है तो इसके लिए पीएमओ, भाजपा और नरेंद्र मोदी जिम्मेदार होंगे। पहले ये लोग 23 दिनों तक जेल में इन्सुलिन नहीं देते हैं और अब यह सब किया जा रहा है।

आप सांसद ने कहा कि पटेल नगर और राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर अंकित गोयल ने केजरीवाल के ऊपर हमला करने की धमकी लिखी है। इस धमकी की भाषा बिलकुल वैसी ही है, जैसी भाजपा रोज बोलती है। अगर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को खरोंच भी आती है तो इसके लिए सीधे तौर पर भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिम्मेदार होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed