फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Connaught Place smog tower operational

Delhi : सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद कनॉट प्लेस का स्मॉग टावर चालू, कुछ राहत की उम्मीद

Sat, 11 Nov 2023 03:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 11 Nov 2023 03:48 AM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद इसे खोल दिया गया है। वायु प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए मदद करेगा। इससे आसपास के क्षेत्र की हवा साफ होगी। इसके चालू होने से लोगोें को दूषित हवा से थोड़ी राहत मिलेगी। 

विज्ञापन
Connaught Place smog tower operational
connaught place delhi

विस्तार

 कनॉट प्लेस में बंद पड़ा स्मॉग टावर फिर से चालू हो गया है। सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद इसे खोल दिया गया है। वायु प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए मदद करेगा। इससे आसपास के क्षेत्र की हवा साफ होगी। इसके चालू होने से लोगोें को दूषित हवा से थोड़ी राहत मिलेगी। 

विज्ञापन


शुक्रवार को बारिश के चलते यह सुबह आधे घंटे ही चल सका। इस अकेले टावर में कुल 40 बड़े पंखे लग हैं, अभी इसमें आधे पंखे ही चल रहे हैं। यहां मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि तकनीकी स्तर पर इसे देखा जा रहा है। टावर पर लगा मॉनिटरिंग डिजिटल बोर्ड भी अभी नहीं चल रहा है। इससे लोगों को रियल टाइमिंग नहीं मिल पा रही है।  
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को इस स्मॉग टावर को जल्द ही ठीक कराने के लिए सरकार को निर्देश दिए थे। ऐसे में बुधवार को यहां सरकार की एक टीम ने निरीक्षण किया था। इसके बाद इसे चालू कर दिया है। कनॉट प्लेस में लगे स्मॉग टावर को लेकर  डीपीसीसी की आउटडोर एयर क्लीनिंग सिस्टम परियोजना की अंतिम रिपोर्ट है, जिसका शीर्षक शहरी क्षेत्रों में कणीय वायु प्रदूषण को कम करने के आकलन के लिए पायलट अध्ययन को सार्वजनिक कर दिया है। आईआईटी मुंबई की रिपोर्ट में सुझाव दिया है कि यह टावर 500 मीटर के दायरे में 18 प्रतिशत क्षमता से काम कर सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्मियों की तुलना में सर्दियों में बेहतर काम करता है। इसके पीछे की वजह इसमें बताई गई है कि सर्दी में हवा की गति कम होती है, जिससे टावर से बाहर आने वाली हवा दूर तक जाती है। यही नहीं स्टडी में पता चला है कि यह टावर एक सीमित दूरी तक ही हवा को साफ करने की क्षमता रखता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed