फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Congress was not united in the name of Rajiv Gandhi, the front foot then came

राजीव गांधी के नाम पर भी एकजुट नहीं हुए कांग्रेसी, फूट फिर आई सामने

Sun, 22 May 2016 02:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 22 May 2016 02:59 AM IST
विज्ञापन
Congress was not united in the name of Rajiv Gandhi, the front foot then came
राजीव गांधी

राजीव गांधी के नाम पर भी कांग्रेसी एकत्र नहीं हो पा रहे हैं। शनिवार को कांग्रेस द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथी के मौके मेवात में कांग्रेस की फूट साफ नजर आई। दो जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि पेश की गई।

विज्ञापन


यह कार्यक्रम नूंह में दो स्थानों पर आयोजित किया गया। जिसमें एक कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष आफताब अहमद तथा दूसरे कार्यक्रम की अध्यक्षता मेवात जिला प्रभारी मोहम्मद बिलाल ने की। आफताब अहमद ने कहा कि राजीव गांधी केवल एक कांग्रेसी ही नहीं बल्कि वे राष्ट्रीय धरोहर थे। उन्होंने देश में कंप्यूटर युग की शुरूआत की। आईटी के माध्यम से देश को मोबाइल, लैपटाप, कंप्यूटर दिया। 
विज्ञापन


जिसके माध्यम से देश आज दुनिया के कदम से कदम मिलाकर चल रहा हैं। जबकि उनकी इस नीति का विरोध भाजपा ने जोरदार तरीके से किया था और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी बैलगाडी में सवार होकर संसद गए थे। नरेंद्र मोदी आईटी के कारण ही देश के प्रधानमंत्री बने हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री की शहादत को भुलाकर देश के महापुरुषों का अपमान किया हैं। उन्होंने इसके लिए निंदा प्रस्ताव पारित कर कार्यकर्ताओं का आहवान किया। जिसका कार्यकर्ताओं ने हाथ उठाकर समर्थन किया।


नूंह अनाजमंडी में पूर्व चेयरमैन शकूर खान के कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस जिला प्रभारी मोहम्मद बिलाल ने कहा कि भाजपा असम में जीत हासिल कर कांग्रेस मुक्त भारत की बात कर रही हैं, जबकि देश की आजादी में कांग्रेस की सबसे बडी भूमिका थी। जिसे भुलाया नहीं जा सकता और देश को कांग्रेस मुक्त नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed