{"_id":"5f7c6528e0f51c3c2b20be33","slug":"congress-rajasthan-mla-kailash-trivedi-admit-in-medanta-hospital-dies-of-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेदांता में भर्ती कांग्रेस विधायक कैलाश त्रिवेदी का निधन, कोरोना संक्रमण के बाद जयपुर से लाए गए थे गुरुग्राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेदांता में भर्ती कांग्रेस विधायक कैलाश त्रिवेदी का निधन, कोरोना संक्रमण के बाद जयपुर से लाए गए थे गुरुग्राम
Tue, 06 Oct 2020 06:08 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 06 Oct 2020 06:08 PM IST
विज्ञापन
कैलाश त्रिवेदी कैलाश गहलोत के साथ(फाइल फोटो)
- फोटो : कैलाश त्रिवेदी के फेसबुक अकाउंट से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के सहाड़ा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक कैलाश त्रिवेदी का मंगलवार को निधन हो गया। वह पिछले दो अक्तूबर से ही मेदांता अस्पताल में उपचाराधीन थे। सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें एयर एंबुलेंस के जरिए जयपुर से दिल्ली लाया गया था और फिर मेदांता में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
65 वर्षीय विधायक कोरोना संक्रमित थे। वह बाद में संक्रमण से मुक्त हो गए थे, लेकिन उनके स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ। त्रिवेदी के निधन पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी समेत सभी तमाम कांग्रेसी नेताओं ने ट्वीट कर दुख जताया।
विज्ञापन
तबीयत बिगड़ने के बाद 15 सितंबर को कैलाश त्रिवेदी को एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां जांच के दौरान कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इलाज के दौरान वह कोरोना संक्रमण को मात देने में भी सफल रहे, लेकिन उनके स्वास्थ्य में कोई खास सुधार नहीं हुआ। 2018 में वह सहाड़ा विधानसभा से तीसरी बार विधायक बने थे।
विज्ञापन