फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Congress opens front against BJP over court's decision in National Herald case

Delhi NCR News: नेशनल हेराल्ड मामले में कोर्ट के निर्णय पर कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 06:59 PM IST
विज्ञापन
भाजपा पर राजनीतिक बदला लेने के आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने प्रदर्शन किया, हिरासत में लिए गए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी, राहुल गांधी सहित अन्य लोगों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की चार्जशीट पर कोर्ट के सुनवाई से इनकार किए जाने के बाद प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस ने भाजपा और केंद्र सरकार पर राजनीतिक बदले की कार्रवाई का आरोप लगाते हुए भाजपा मुख्यालय के पास प्रदर्शन किया। कांग्रेस के नेताओं ने ईडी की कार्रवाई को मोदी-शाह की प्रतिशोध की राजनीति करार दिया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि सत्य की हमेशा जीत होती है और कोर्ट के फैसले ने भाजपा सरकार की दुर्भावनापूर्ण और गैरकानूनी राजनीति को बेनकाब किया है। कांग्रेस सत्यमेव जयते में विश्वास रखती है और यह फैसला उसी की जीत है। यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा लगातार विपक्ष और खासकर राहुल गांधी की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश कार्यालय से भाजपा व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लिखी तख्तियां हाथों में लेकर भाजपा मुख्यालय की ओर बढ़े। पुलिस प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव सहित कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर आईपी स्टेट पुलिस स्टेशन ले गई, हांलाकि उनको कुछ देेर बाद रिहा कर दिया। प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी काजी निजामुद्दीन के अलावा पार्टी नेता अल्का लांबा, राजेन्द्र पाल गौतम, अनिल कुमार, रमेश कुमार, हारुन यूसूफ, डॉ. नरेन्द्र नाथ, प्रो. किरण वालिया, डॉ. योगानन्द शास्त्री भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed