फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Congress netas not united even in the preparation of prayer meeting

शीला दीक्षित की प्रार्थना सभा की तैयारियों में भी दिखी कांग्रेस की गुटबाजी, एकजुट नहीं हुए नेता

Tue, 30 Jul 2019 08:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 30 Jul 2019 08:53 AM IST
विज्ञापन
Congress netas not united even in the preparation of prayer meeting
शीला दीक्षित - फोटो : ANI

पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की प्रार्थना सभा के लिए तैयारी भी दिल्ली कांग्रेस में गुटबाजी कम नहीं कर पाई है। हर चुनाव में कांग्रेसी उनके विकास कार्यों का हवाला देकर वोट मांगते रहे, लेकिन उनके लिए प्रस्तावित प्रार्थना सभा की तैयारी में शरीक होना उन्हें नागवार गुजरता है। 

विज्ञापन


प्रार्थना सभा की तैयारियों पर चर्चा में शरीक होने के लिए भी प्रदेश कार्यालय में वही नेता पहुंचे, जो उनके गुट के माने जाते है। प्रदेश कांग्रेस ने 4 अगस्त को प्रस्तावित प्रार्थना सभा की तैयारियों पर विचार के लिए 4 जुलाई को बैठक बुलाई थी। इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री, दिल्ली के पूर्व मंत्री, संगठन के सभी लोग आमंत्रित थे। 
विज्ञापन


प्रदेश के तीनों कार्यकारी अध्यक्षों हारुन यूसुफ, देवेंद्र यादव, राजेश लिलौठिया की तरफ से पूर्व सांसदों, पूर्व विधायकों, जिलाध्यक्षों, निगम पार्षदों, डेलीगेट एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों को बुलाया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रार्थना सभा की तैयारियों और आगामी रणनीति पर चर्चा के लिए बैठक में तीनों कार्यकारी अध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय मंत्री जगदीश टाइटलर, पूर्व सांसद रमेश कुमार, दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री मंगत राम सिंघल, रमाकांत गोस्वामी को छोड़ कम ही दिग्गज पहुंचे।

कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि प्रदेश का नेतृत्व बदलने के साथ ही गुटबाजी बढ़ जाती है। यह भी देखा गया कि जैसे ही शीला दीक्षित को कमान सौंपी गई, अन्य नेताओं ने प्रदेश कार्यालय से दूरी बना ली थी। यहां तक कि प्रदेश प्रभारी पीसी चाको भी शीला दीक्षित के फैसले को स्वीकार करने को राजी नहीं थे। 

कई बार उन्होंने पत्र लिखकर भी दीक्षित के निर्णय में हस्तक्षेप किया। लोकसभा चुनाव के दौरान भी यही दिखा था। चुनाव पार्टी नहीं लड़ रही थी, बल्कि प्रत्याशी अपने दमखम पर लड़ रहे थे। बैठक के बाद पूर्व मंत्री रमाकांत गोस्वामी ने बताया कि बैठक में शीला दीक्षित के अधूरे कामों को पूरा करने पर चर्चा हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed