फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   congress mahapanchayat of 365 villages agaisnt sealing in delhi

सीलिंग के खिलाफ कांग्रेस की 365 गांवों की महापंचायत आज, माकन करेंगे संबोधित

Sat, 22 Sep 2018 09:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 22 Sep 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
congress mahapanchayat of 365 villages agaisnt sealing in delhi
ajay maken

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन के त्यागपत्र की अफवाहों के बीच कांग्रेस ने सीलिंग के खिलाफ न्याय युद्ध के समर्थन में रंगपुरी में 365 गांवों की होने वाली महापंचायत के लिए पूरा जोर लगा दिया। माकन भी विदेश से इलाज करवाकर दिल्ली पहुंच गए हैं। वे ही महापंचायत में भाजपा व आप सरकार पर हमला करेंगे।

विज्ञापन


माकन रविवार को गांवों के लोगों को सीलिंग से राहत दिलवाने के लिए बड़ा एलान कर सकते हैं। सीलिंग अभियान समिति के संयोजक मुकेश शर्मा ने रंगपुरी में महापंचायत स्थल का दौरा किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि पहली बार पूर्व विधायक श्री विजय लोचव की अध्यक्षता में होने वाली महापंचायत में भारी संख्या में गांवों की महिलाएं परंपरागत वेशभूषा में और अपनी भाषा में गांव विरोधी भाजपा और आप पार्टी के खिलाफ गीत गाती हुईं शामिल होंगी।  
विज्ञापन


उनका दावा है कि रंगपुरी में होने वाली महापंचायत ऐतिहासिक होगी। इसमें केंद्र की भाजपा व दिल्ली की आप की सरकार को हिला देने वाले सख्त निर्णय लिए जाएंगे। लोगों को रंगपुरी पहुचने के लिए प्रेरित करने के लिए नगाड़ों व मनादियों का सहारा भी गांव वाले ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed